क़तर ने शाही परिवार के सदस्यों की रिहाई के बदले जिहादियों को अदा की 1 अरब डॉलर की फिरौती!

बाजों के शिकार पर ईरान गए शाही परिवार के सदस्यों का अपहरण हो गया था

Published date india.com Published: June 6, 2017 4:42 PM IST
Qatar may have paid 1 billion dollar in ransom to islamists for release of royal family members | क़तर ने शाही परिवार के सदस्यों की रिहाई बदले जिहादियों को अदा की 1 बिलियन डॉलर की फिरौती!
कतर के राजशाही (Getty Images)

दोहा। सऊदी अरब और बहरीन सहित 6 देशों के पड़ोसी देश कतर से रिश्ते तोड़ने की वजह क्या है? सोमवार को जब 6 देशों ने अचानक कतर से संबंध तोड़े तो हर किसी के जेहन में यही सवाल था. बताया जा रहा है कि इन देशों ने आतंकियों-जेहादियों से रिश्ते रखने के कारण इन्होंने कतर से रिश्ते तोड़े  हैं. आखिर इन देशों को क्यों ऐसा लगा कि कतर जेहादियों की मदद कर रहा है? पूरा मामला यहां आपको बताते हैं.

क़तर ने शाही परिवार के कुछ सदस्यों को जिहादियों के चंगुल से आज़ाद करवाने के लिए 1 अरब डॉलर की फिरौती अदा की गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह रक़म अलकायदा से जुड़े जिहादी संगठन को दी गई. यह खबर ऐसे वक्त में आई है जब सऊदी अरब, मिस्र, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन और लीबिया ने क़तर से सभी कूटनीतिक और यातायात रिश्ते खत्म करने की घोषणा की है.

डेली मेल की खबर के अनुसार साल 2015 के दिसंबर महीने में कतर के राजशाही परिवार के कुछ सदस्यों समेत 26 लोग बाज के शिकार पर गए थे. दक्षिणी ईरान में जिहादियों के एक संगठन ने उनका अपहरण कर लिया. रिहाई के एवज में 1 अरब डॉलर रुपये की मांग की गई. रिपोर्ट के मुताबिक क़तर ने यह रक़म अदा करके राज परिवार के लोगों की रिहाई सुनश्चित कर ली है.

खाड़ी देशों में संकट के पीछे क़तर का रवैया है बड़ी वजह
पिछले दिनों सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन और इजिप्ट इन चार देशों ने अचानक कतर से सभी राजनयिक और यातायात संबंध समाप्त करने की घोषणा कर दी. इसके बाद यमन और लीबिया ने भी कतर से रिश्ते तोड़ने का ऐलान कर दिया. इन देशों ने जहां एक तरफ अपने नागरिकों को जल्द से जल्द वापस आने को कहा है, वहीं अपने यहां रह रहे कतर के नागरिकों को भी मुल्क छोड़ देने का अल्टीमेटम जारी कर दिया है.

इन देशों ने कतर के बहुचर्चित न्यूज चैनल अल-जजीरा के प्रसारण को भी ब्लॉक कर दिया है. जवाबी कदम के तौर पर समूचे खाड़ी क्षेत्र में उड़ान सेवा देने वाली सबसे बड़ी कंपनी कतर एयरलाइंस ने सऊदी अरब की अपनी सभी उड़ानें तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दी हैं. खाड़ी देशों में उत्पन्न इस संकट के पीछे क़तर के रवैये को बड़ी वजह माना जा रहा है.

पाकिस्तान से भी खदेड़े गए थे कतर के शाही शिकारी
दुर्लभ तिलोर का शिकार करने के लिए इस साल जनवरी में पाकिस्तान के बलूचिस्तान पहुंचे कतर के शाही परिवार को भागकर जान बचानी पड़ी थी. लोगों को जैसे ही सूचना मिली कि कतर के शाही परिवार यहां शिकार के लिए पहुंचे हैं तो बड़ी संख्या में गांव वाले उनके काफिले की ओर दौड़ पड़े. इनमें से कई के पास बंदूक और चाकू थे. हालाकि इस हादसे में शाही परिवार के किसी सदस्य को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.