Ramlala Pran Pratishtha: 'भगवान राम पूरी दुनिया के हैं...', रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा को लेकर विदेश में भी उत्सव, जानें क्या है अमेरिका-ब्रिटेन में माहौल

Ram Mandir Inauguration: अयोध्‍या में रामलला प्राण प्रत‍िष्‍ठा समारोह को लेकर व‍िश्‍व स्‍तर पर खुश‍ियां मनाई जा रही हैं. हर कोई राम के आने का इंतजार कर रहा है.

Published date india.com Published: January 22, 2024 6:53 AM IST
Ramlala Pran Pratishtha: 'भगवान राम पूरी दुनिया के हैं...', रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा को लेकर विदेश में भी उत्सव, जानें क्या है अमेरिका-ब्रिटेन में माहौल

Ram Mandir Inauguration: 500 साल से ज्यादा का इंतजार खत्म होगा. आज यानी 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में रामलला विराजेंगे. रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दुनिया भर में उत्सव बना हुआ है. अमेरिका के न्यू जर्सी के मोनरो में ओम श्री साईं बालाजी मंदिर और संस्कृति केंद्र में भगवान हनुमान की 25 फीट की एक विशाल मूर्ति पहुंची है. यूनाइटेड किंगडम के लंदन में ब्रह्मर्षि मिशन आश्रम में प्रार्थना और समारोह आयोजित किए गए.

अमेरिका में मंदिर और संस्कृति केंद्र के अध्यक्ष सूर्यनारायण मद्दुला, ट्रस्टी पंकज मोहन और सह-संस्थापक रमेश तदुवई और रामकृष्ण सन्निधि के साथ समुदाय के नेता आलोक कुमार, संजीव सिंह, राजीव अखौरी और अनुराग कुमार भी शामिल हुए. उन्होंने कहा कि यह बड़ा संयोग है कि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के समय भगवान राम के सबसे बड़े भक्त भगवान हनुमान न्यूजर्सी पहुंचे.

‘पूरी दुनिया के हैं राम’

वहीं, लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में पढ़ने वाले भारतीय छात्र सत्यम सुराणा ने कहा कि पूरी दुनिया भगवान राम के रंग में रंग गई है और प्रवासी भारतीयों में काफी उत्साह है. उन्होंने कहा न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया ‘राममय’ हो गई है. भगवान राम पूरी दुनिया के हैं. प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए 250 स्थानों पर समारोह की योजना बनाई गई है और भारतीय प्रवासी इस अवसर को उच्च धूमधाम और उत्साह के साथ मना रहे हैं. यहां ब्रह्मर्षि आश्रम में, भारत के सभी हिस्सों से लोग जश्न मनाने आए हैं.

‘अयोध्या की तरह सजा है लंदन’

लंदन के मंदिर की मुख्य पुजारियों में से एक, साध्वी सूर्यप्रभा देवी ने समारोह के कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि पूरे यूनाइटेड किंगडम को अयोध्या की तरह सजाया गया है. उन्होंने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा से पहले यूनाइटेड किंगडम अयोध्या जैसा दिख रहा है. 14 जनवरी से हर दिन कोई न कोई कार्यक्रम हो रहा है. 20-22 जनवरी के लिए मुख्य कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है. हम ‘अक्षत’ भी वितरित कर रहे हैं. मुझे नहीं लगता कि हम किसी अन्य समारोह के लिए इतने उत्साहित थे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.