Researchers Created Billion Year Old Mouse In Lab Using Genetic Techniques
वैज्ञानिकों ने लैब में बनाया गया 'अरब वर्ष पुराना' चूहा, जानें कैसे सफल हुआ यह महाप्रयोग
Billion year old mouse: चूहों में दाता भ्रूण और प्रेरित प्लुरिपोटेंट स्टेम कोशिकाओं दोनों की विशेषताएं हैं. वे काले फर पैच और गहरी आंखों के साथ थे, जो पुष्टि करते हैं कि प्राचीन जीन ने जानवर के विकास को प्रभावित किया था.
लंदन: Billion year old mouse: शोधकर्ताओं ने प्रयोगशाला में आनुवंशिक तकनीकों (genetic techniques) का उपयोग करके एक चूहा बनाया है, जो करोड़ों साल पहले का है. यह चूहा पृथ्वी पर मौजूद सभी जीवन से भी पुराना है. इसे वैज्ञानिकों की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है.
कैसे हुआ यह प्रयोग
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक इस प्रयोग के लिए वैज्ञानिकों ने एक कोशिकीय जीव से एक जीन (चियानोफ्लैगलेट सॉक्स जीन) लिया और उसे चूहों की कोशिकाओं (Sox2 जीन की जगह) में डाल दिया. इससे प्लुरिपोटेंट स्टेम सेल (इन कोशिकाओं में शरीर में किसी भी प्रकार की कोशिका में विकसित होने की क्षमता होती है) उत्पन्न हुए. फिर इसे एक विकसित हो रहे भ्रूण में डाल दिया गया. फिर विकसित हुआ एक जीवित चूहा. जो बना था एकल कोशिका से, जो धरती पर मौजूद जीवन का सबसे पुराना रूप है. धरती पर मौजूद जीवन का कोई भी रूप इससे पुराना नहीं है. इसलिए इस चूहे को अरब साल पुराना चूहा कहा गया है.
इस जानवर को चिमेरा कहा जाता है. एक जानवर जिसका शरीर कोशिकाओं से बना होता है जो आनुवंशिक रूप से एक दूसरे से भिन्न होते हैं, जिसमें डीएनए के दो अलग-अलग सेट होते हैं.
शोधकर्ताओं के मुताबिक इन एकल-कोशिका के जीन खोज में वैज्ञानिकों के स्टेम सेल और उनके विकास को समझने के तरीके को बदलने की क्षमता है. कई मिलियन साल पहले, बहुकोशिकीय जीवों के विकसित होने से पहले, दुनिया में सरल एकल-कोशिका वाले जीव रहते थे.
एकल कोशिकाओं में मिले स्तनधारियों के जीन
एक विशेष प्रकार का एकल कोशिका जीव, जिसे चोआनोफ्लैगलेट्स कहा जाता है, को जानवरों का सबसे करीबी जीवित रिश्तेदार माना जाता है. और अब, नए शोध में पाया गया है कि उनके जीनोम में सॉक्स और पीओयू जीन के संस्करण मौजूद हैं – जो स्तनधारियों में स्टेम कोशिकाओं के निर्माण को प्रेरित करने के लिए जाने जाते हैं.
अध्ययन के लेखक डॉ. एलेक्स डी मेंडोजा ने कहा: “हमारे एकल-कोशिका वाले रिश्तेदारों से प्राप्त आणविक उपकरणों का उपयोग करके सफलतापूर्वक एक चूहा बनाकर, हम लगभग एक अरब वर्षों के विकास में असाधारण निरंतरता देख रहे हैं.अध्ययन से हमें पता चलता है कि स्टेम सेल निर्माण में शामिल प्रमुख जीन स्टेम सेल से बहुत पहले उत्पन्न हो सकते हैं,
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.