Russia Trip Cost From India Budget Travel Expenses Kazan Saint Petersburg Cheap Europe Trip 8373538
भारत के लोग कितने में घूम लेंगे पूरा Russia? घूमना-फिरना 1000, खाना- 500 रुपये... मिलेगी पूरी मौज
घूमना फिरना हर किसी को पसंद होता है. आज हम आपको बताएंगे कि आप कितने रुपये में पूरा रूस (Russia) घूमकर आ सकते हैं. रूस यूरोप जैसा महंगा नहीं है. अगर सही प्लानिंग की जाए तो इसे काफी कम पैसों में घूमा जा सकता है.
रूस (Russia) घूमना एक भारतीय के लिए उतना महंगा नहीं है जितना लोग सोचते हैं. सही प्लानिंग के साथ आप 7 दिन का ट्रिप कम से कम 80 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक आराम से कर सकते हैं.
People are also watching
2/8
फ्लाइट टिकट का खर्च?
भारत से रूस जाने के लिए रिटर्न फ्लाइट का खर्च आमतौर पर ₹35,000 से ₹75,000 तक होता है. अगर आप 1-2 महीने पहले टिकट बुक करते हैं, तो ये खर्च और भी कम हो सकता है.
3/8
होटल और रहने का बजट
रूस में आपको हर बजट के हिसाब से रहने के ऑप्शन मिल जाएंगे. हॉस्टल 1,500 से शुरू हो जाते हैं, जबकि अच्छे होटल 5,000 से 8,000 रुपये प्रति रात तक मिल जाते हैं, जो काफी किफायती है.
4/8
खाने-पीने में कितना खर्च?
रूस में खाना भी काफी सस्ता है, खासकर अगर आप लोकल फूड ट्राय करते हैं. दिनभर का खाना ₹500 से ₹1,500 में आराम से हो सकता है, जिसमें स्वाद और क्वालिटी दोनों मिलते हैं.
5/8
लोकल ट्रांसपोर्ट है सबसे सस्ता ऑप्शन
Moscow Metro जैसी मेट्रो सेवाएं बहुत सस्ती और तेज हैं. रोज का ट्रैवल ₹150 से ₹300 में हो जाता है, जिससे आपका कुल ट्रिप बजट काफी कम रहता है.
6/8
घूमने की जगहों का खर्च
Kremlin और Hermitage Museum जैसे फेमस टूरिस्ट स्पॉट्स के टिकट ₹500 से ₹1,200 के बीच होते हैं। कई पार्क और जगहें फ्री में भी घूमी जा सकती हैं.
7/8
सस्ते और खूबसूरत शहर कौन से हैं?
Kazan और Saint Petersburg जैसे शहर बजट ट्रैवल के लिए बेहतरीन हैं. यहां रहने, खाने और घूमने का खर्च मॉस्को के मुकाबले कम होता है लेकिन अनुभव शानदार मिलता है.
8/8
वीजा और अन्य जरूरी खर्च
रूस का वीजा ₹4,000 से ₹6,000 के बीच बन जाता है. इसके अलावा ट्रैवल इंश्योरेंस और कुछ छोटे खर्च मिलाकर कुल बजट में थोड़ा इजाफा होता है, लेकिन ये फिर भी काफी अफोर्डेबल रहता है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.