रूस-यूक्रेन युद्ध जल्द होगा खत्म! ट्रंप-जेलेंस्की की 3 घंटे लंबी मीटिंग में क्या हुआ? राष्ट्रपति ने दिया बड़ा बयान

Trump Zelensky Meeting: दुनिया के सबसे भीषण संघर्षों में से एक, रूस-यूक्रेन युद्ध अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंचता दिख रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच हुई हालिया मुलाकात ने शांति की नई उम्मीद जगा दी है.

Published date india.com Published: December 29, 2025 9:51 AM IST
रूस-यूक्रेन युद्ध जल्द होगा खत्म! ट्रंप-जेलेंस्की की 3 घंटे लंबी मीटिंग में क्या हुआ? राष्ट्रपति ने दिया बड़ा बयान
Image Source- X/@ZelenskyyUa

Russia Ukraine War: लगभग तीन वर्षों से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध के मोर्चे से एक ऐसी खबर आई है, जिसने पूरी दुनिया को राहत की सांस दी है. रविवार (28 दिसंबर 2025) को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के बीच हुई एक ऐतिहासिक मुलाकात ने इस विनाशकारी जंग के खात्मे के संकेत दिए हैं.

बैठक के बाद दोनों नेताओं ने संकेत दिए हैं कि वे युद्ध समाप्त करने के समझौते के बेहद करीब पहुंच चुके हैं. इस बैठक के सबसे महत्वपूर्ण नतीजे के रूप में राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बताया कि अमेरिका द्वारा प्रस्तावित 20-पॉइंट शांति प्लान पर करीब 90 प्रतिशत सहमति बन चुकी है. सबसे बड़ी उपलब्धि अमेरिका-यूक्रेन सुरक्षा गारंटी को लेकर रही, जिस पर 100 प्रतिशत सहमति बनने का दावा किया गया है.

वोलोदिमिर जेलेंस्की ने क्या कहा?

जेलेंस्की ने स्पष्ट किया कि सैन्य पहलुओं और भविष्य की कार्रवाई के क्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है. उन्होंने कहा, “स्थायी शांति के लिए सुरक्षा गारंटी सबसे अहम कदम है और हमारी टीमें इस पर चौबीसों घंटे काम कर रही हैं.”

पुतिन का उदार रुख, ट्रंप का भरोसा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस मुलाकात को सफल करार देते हुए एक चौंकाने वाला खुलासा किया. उन्होंने बताया कि जेलेंस्की से मिलने से ठीक पहले उनकी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर लंबी बातचीत हुई थी. ट्रंप के अनुसार, “पुतिन इस समय एक अलग ही अंदाज में हैं. वे खुद इस युद्ध को खत्म करना चाहते हैं और उन्होंने इस पर काफी जोर दिया है.”

ट्रंप ने आगे कहा कि पुतिन ने यूक्रेन के प्रति एक उदार रवैया दिखाया है, जिसमें युद्ध के बाद यूक्रेन को बेहद कम कीमतों पर ऊर्जा और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने की बात शामिल है. ट्रंप ने विश्वास जताया कि पुतिन अब शांति के लिए तैयार हैं और जल्द ही पुतिन, जेलेंस्की और ट्रंप के बीच एक त्रिपक्षीय बैठक संभव है.

मानवीय क्षति को रोकने की प्रतिबद्धता

इस युद्ध को द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे भीषण संघर्ष बताते हुए ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन के 91 प्रतिशत लोग अब केवल शांति चाहते हैं. उन्होंने एक भावुक अपील करते हुए कहा, “अगर मेरे यूक्रेन जाने से हर महीने मरने वाले 25 हजार लोगों की जान बचाई जा सकती है, तो मैं वहां जाने के लिए पूरी तरह तैयार हूं.” ट्रंप ने जोर देकर कहा कि न केवल रूस और यूक्रेन, बल्कि पूरी दुनिया अब इस रक्तपात को रुकते हुए देखना चाहती है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

जनवरी में वॉशिंगटन समिट

शांति की इस प्रक्रिया को औपचारिक रूप देने के लिए एक बड़ा घटनाक्रम जनवरी 2026 में होने वाला है. राष्ट्रपति जेलेंस्की ने पुष्टि की है कि जनवरी में डोनाल्ड ट्रंप वॉशिंगटन डीसी में यूक्रेन और यूरोपीय देशों के नेताओं के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की मेजबानी करेंगे.

इस समिट का मुख्य उद्देश्य शांति योजना के बचे हुए 10 प्रतिशत अनसुलझे मुद्दों को सुलझाना और युद्ध विराम की आधिकारिक घोषणा की रूपरेखा तैयार करना होगा. हालांकि कुछ जटिल मुद्दे अब भी मेज पर हैं, लेकिन ट्रंप और जेलेंस्की की बॉडी लैंग्वेज और पुतिन के बदलते रुख ने यह साफ कर दिया है कि कूटनीति अब मिसाइलों पर भारी पड़ती दिख रही है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.