रूस के अमूर क्षेत्र में एएन24 प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार 49 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में 5 बच्चे और 6 क्रू-मेंबर भी शामिल हैं. प्लेन ने ब्लागोवेशचेंस्क से उड़ान भरी थी. वह रूस-चीन सीमा के पास स्थित टिंडा की ओर जा रहा था, लेकिन निर्धारित लैंडिंग से कुछ समय पहले ही विमान का एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया. इस फ्लाइट को साइबेरिया की अंगारा एयरलाइंस संचालित कर रही थी. रूस की सरकारी समाचार एजेंसी ‘तास’ के अनुसार, विमान में कथित तौर पर हवा में ही आग लग गई और वह रडार से गायब हो गया. इसके बाद रेस्क्यू हेलीकॉप्टर्स ने टिंडा से लगभग 16 किलोमीटर दूर एक सुदूर पहाड़ी पर जलते हुए मलबे का पता लगाया.
कोई भी यात्री जीवित नहीं मिला
सिविल डिफेंस एंड फायर सेफ्टी के अधिकारियों ने पुष्टि करते हुए बताया, “जब एक एमआई-8 खोजी हेलीकॉप्टर दुर्घटनास्थल के ऊपर से उड़ा, तो कोई भी यात्री जीवित नहीं मिला.” जानकारी के मुताबिक विमान के गिरते ही उसमें आग लग गई. एक प्रवक्ता ने कहा, “रेस्क्यू ऑपरेशन बेहद कठिन हो गया है, क्योंकि हादसा एक खड़ी और दुर्गम ढलान पर हुआ है.” इस क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियां भी राहत कार्य में बड़ी बाधा बन रही हैं. घने टैगा जंगल और दलदली जमीन ने बचाव दलों के लिए घटनास्थल तक पहुंचने में मुश्किलें खड़ी कर दी हैं.
क्रैश होने से पहले ‘डिस्ट्रेस सिग्नल’ नहीं भेजा
चौंकाने वाली बात यह रही कि विमान ने क्रैश होने से पहले कोई भी ‘डिस्ट्रेस सिग्नल’ नहीं भेजा, जिससे यह सवाल और गहरा गया है कि आखिर विमान में अचानक ऐसा क्या हुआ, जिसकी भनक तक नहीं लगी. प्रारंभिक रिपोर्ट्स से पता चलता है कि एएन-24 विमान टिंडा हवाई अड्डे पर उतरने के लिए दूसरी बार प्रयास कर रहा था, तभी वह रडार से गायब हो गया. सूचना मिलने पर एक रोसावियात्सिया एयरक्राफ्ट और कई बचाव दल तुरंत उस क्षेत्र में भेजे गए.
ब्लैक बॉक्स मिलने के बाद हादसे का कारण पता चल पाएगा
अमूर क्षेत्र के गवर्नर वासिली ओरलोव ने कहा, “विमान की तलाश के लिए सभी आवश्यक बल और साधन तैनात कर दिए गए हैं.” सुदूर पूर्वी परिवहन अभियोजक कार्यालय के जांचकर्ताओं ने घटना की जांच शुरू कर दी है. फार ईस्टर्न ट्रांसपोर्ट प्रॉसिक्यूटर ऑफिस के जांचकर्ताओं ने इस हादसे की औपचारिक जांच शुरू कर दी है. ब्लैक बॉक्स मिलने के बाद ही हादसे का कारण पता चल पाएगा.
घटना की शुरुआत में रूस के एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने कहा है कि पूर्वी अमूर क्षेत्र (eastern Amur region) में लगभग 50 लोगों को ले जा रहे An-24 यात्री विमान से उसका संपर्क टूटा था.मीडिया रिपोर्ट्स में खबर लिखे जाने तक आई जानकारी के मुताबिक अंगारा एयरलाइन द्वारा संचालित यह विमान चीन की सीमा से लगे अमूर क्षेत्र के टिंडा शहर की ओर जा रहा था. माना जा रहा है कि जब प्लेन का संपर्क टूटा वह अपने गंतव्य से कुछ ही किलोमीटर दूर था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.