By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- World Hindi
- Russian Plane Catches Fire During Emergency Landing At Moscow Airport 41 Killed
रूस में इमरजेंसी लैंडिंग कर रहे विमान में लगी आग, 41 की मौत
चालक दल के सदस्यों सहित विमान में 78 लोग सवार थे. विमान रूस के पश्चिमोत्तर शहर मुर्मन्स्क के लिए उड़ान भर रहा था.
मॉस्को : रूस की राजधानी मॉस्को स्थित शेरेमेत्येवो एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कर रहे एक रूसी विमान में आग लग गई. इस हादसे में 41 लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में दो बच्चे और एक फ्लाइट अटेंडेंट भी शामिल हैं. दुर्घटना की जांच कर रहे अधिकारियों ने यह जानकारी दी. सोशल मीडिया पर उपलब्ध फुटेज में एरोफ्लोट का सुखोई सुपरजेट 100 विमान शेरेमेत्येवो इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान आग की लपटों से घिरा हुआ दिख रहा है. यात्री विमान से निकलने और दूर भागने की कोशिश करते हुए दिख रहे हैं.
लैंडिंग के बाद रनवे से फिसलकर नदी में समाया विमान, लेकिन सभी 136 यात्री जीवित
जांच समिति ने बताया कि चालक दल के सदस्यों सहित विमान में 78 लोग सवार थे. विमान रूस के पश्चिमोत्तर शहर मुर्मन्स्क के लिए उड़ान भर रहा था. मॉस्को के स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक जांचकर्ताओं से मिली सूचना के अनुसार 37 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है. इनमें से 11 लोग घायल हैं. जांचककर्ता हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं.
रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता दमित्रि पेस्कोव ने बताया कि ब्लादिमिर पुतिन ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. प्रधानमंत्री दमित्रि मेदवेदेव ने एक विशेष समिति को हादसे की जांच करने का आदेश दिया है.
(इनपुट AFP से भी)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें