S Former Us President Barack Obama Dating Jennifer Aniston
क्या इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं US के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा? अफवाहें तेज
Barack Obama News: द मेगन केली शो की होस्ट मेगन केली का एक वीडियो एक्स पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बराक ओबामा और मिशेल ओबामा के बीच संभावित अलगाव की अफवाहों पर टिप्पणी की है.
Barack Obama Jennifer Aniston News: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन के बीच डेटिंग की अटकलें सोशल मीडिया पर बढ़ रही हैं. लोकप्रिय अमेरिकी टीवी होस्ट मेगन केली ने यह कहकर अफवाहों को और हवा दे दी है कि अगर यह सच है, तो यह एक सियासी भूचाल होगा.
द मेगन केली शो की मेजबान केली का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने टिप्पणी की है कि बराक और मिशेल ओबामा की शादी को लेकर अटकलें बढ़ रही हैं, जो संभावित अलगाव का संकेत है.
ओबामा-एनिस्टन को लेकर अफवाहें तेज
केली ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि यह सच है या नहीं, लेकिन अगर ऐसा है, तो यह वास्तव में डेमोक्रेट हलकों में एक राजनीतिक भूकंप होगा, अमेरिका की तो बात ही छोड़िए.’ टीवी होस्ट ने ओबामा और एनिस्टन के बीच संबंध की संभावना को भी उठाया, जिससे ऑनलाइन चर्चा और बढ़ गई.
तलाक को लेकर लग रहीं अटकलें
हालांकि, ये बराक ओबामा अभी भी मिशेल ओबामा से विवाहित हैं, और हाल के महीनों में उनके विवाह में दरार की अफवाहें सामने आई हैं. मिशेल के अपने पति के साथ कई हाई-प्रोफाइल कार्यक्रमों में अनुपस्थित रहने के बाद उनके रिश्ते के बारे में अटकलें तेज हो गई हैं.
साथ-साथ नहीं दिख रहे दोनों
वह इस महीने की शुरुआत में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जिमी कार्टर के अंतिम संस्कार में और इस सप्ताह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल नहीं हुईं. मिशेल, जो ऐसे अवसरों पर अधिकतर अपने पति के साथ ही जाती हैं, की अनुपस्थिति ने लोगों को चौंका दिया, जिससे कुछ लोगों को आश्चर्य हुआ कि क्या इस जोड़े के वैवाहिक जीवन में कोई समस्या है.
NEW: Megyn Kelly breaks down the rumors that Barack & Michelle Obama are separating, says it would be a “political earthquake” if true.
“I do not know whether this is true, but if it is, it truly would be a political earthquake in democrat circles, never mind America.”
इन अफवाहों के बावजूद, न तो बराक और न ही मिशेल ने इन अटकलों पर कोई टिप्पणी की है. इन दावों के बीच, जेनिफर एनिस्टन का एक पुराना इंटरव्यू फिर से सामने आया है, जिससे अफवाहों को और हवा मिली है. पिछले अक्टूबर में जिमी किमेल लाइव के दौरान, एनिस्टन ने ओबामा के साथ रोमांस की अटकलों को हंसी में उड़ा दिया, और अफवाहों को बेतुका बताया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.