China Banker Executed: चीन में मंगलवार को एक बैंकर को सजा-ए-मौत दी गई है. यह फांसी उत्तरी चीन के तियानजिन नगर पालिका की एक अदालत ने सुप्रीम पीपल्स कोर्ट की मंजूरी के बाद दी है.
कौन था दोषी बैंकर
जिस आदमी को फांसी दी गई, उनकी पहचान पूर्व जनरल मैनेजर बाई तियानहुई के रूप में हुई है. वह एसेट मैनेजमेंट फर्म चाइना हुआरोंग इंटरनेशनल होल्डिंग्स के पूर्व जनरल मैनेजर थे. कोर्ट ने यह नहीं बताया कि उन्हें कैसे फांसी दी गई. हालांकि, उन्हें सजा दिए जाने से पहले अपने करीबी रिश्तेदारों से मिलने की इजाजत दी गई थी.
क्या था अपराध
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने बताया कि कथित तौर पर पूर्व जनरल मैनेजर बाई तियानहुई को 1.1 बिलियन युआन ($155 मिलियन) से ज्यादा की रिश्वत लेने का दोषी पाया गया था.
निजी संपत्ति भी जब्त
तियानजिन सेकंड इंटरमीडिएट पीपल्स कोर्ट ने 28 मई, 2024 को तियानहुई को रिश्वत लेने के आरोप में दोषी ठहराया और मौत की सजा सुनाई. सजा सुनाए जाने के बाद उनकी निजी संपत्ति जब्त कर ली गई. ऑफशोर यूनिट, जिसे तियानहुई चलाते थे, पिछले साल सिटिक ग्रुप ने अपने कब्ज़े में ले लिया था और बाद में इसका नाम बदलकर चाइना सिटिक फाइनेंशियल एसेट मैनेजमेंट कर दिया गया.
Add India.com as a Preferred Source
क्या अदालत ने
कोर्ट ने कहा, बाई तियानहुई द्वारा ली गई रिश्वत की रकम बहुत ज़्यादा थी, अपराध की परिस्थितियां बहुत गंभीर थीं और सामाजिक प्रभाव भी बहुत गंभीर था. कथित तौर पर, कोर्ट ने यह भी कहा कि उनके अपराध ने राज्य के साथ-साथ चीनी लोगों के हितों को भी नुकसान पहुंचाया. उन्हें कानून के अनुसार कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए.तियानहुई को सेंट्रल कमीशन फॉर डिसिप्लिन इंस्पेक्शन, जो चीन की शीर्ष भ्रष्टाचार विरोधी निगरानी संस्था है, द्वारा चलाए जा रहे भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत गिरफ्तार किया गया था. हालांकि रिश्वतखोरी के लिए मौत की सज़ा मिलना दुर्लभ है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.