Iran War: पश्चिम एशिया में संघर्ष भले ही रुका हुआ हो, लेकिन तनाव अब भी बरकरार है. युद्ध की चिंगारी कभी भी भड़क सकती है. इस बीच एक चौंकाने वाला सच भी सामने आया है. अब तक युद्ध के बारे में इतना ही पता था कि अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर संयुक्त हवाई हमले किए. इसके जवाब में ईरान ने अरब देशों में अमेरिका के सैन्य ठिकानों सहित तेल और गैस के संयंत्रों को निशाना बनाया. लेकिन, अब सामने आया है कि दो और देशों ने ईरान पर एयर स्ट्राइक की थी. हालांकि ये हमले गुप्त रूप से किए गए.
ये भी पढ़िये- अमेरिका की सबसे बड़ी ताकत को ही ईरान ने बना दिया सबसे बड़ी कमजोरी
समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि जब संघर्ष अपने चरम पर था तब सऊदी अरब ने मार्च के आखिर में ईरानी क्षेत्र पर जवाबी कार्रवाई करते हुए कई गुप्त हमले किए थे. रॉयटर्स ने ये जानकारी दो ईरानी अधिकारियों के हवाले से दी है. इसमें बताया गया है कि जब ईरान की तरफ से सऊदी अरब के तेल ठिकानों पर हमले हुए तब सऊदी ने भी पलटवार किया था.
ये पहली बार है जब ईरान युद्ध में सऊदी अरब की भूमिका सामने आई है. कथित तौर पर सऊदी वायु सेना द्वारा किए गए ये हमले ईरान को सीधे तौर पर सैन्य निशाना बनाने का पहला ज्ञात मामला है. हालांकि, अपनी रिपोर्ट में रॉयटर्स ने कहा है कि वह इस ऑपरेशन में निशाना बनाए गए ठिकानों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सका.
रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अरब ने राजनयिक चैनलों के ज़रिए ईरान को इन हमलों के बारे में जानकारी दी थी और साथ ही ये चेतावनी भी दी थी कि अगर हमले जारी रहे, तो और जवाबी कार्रवाई की जाएगी. इसके बाद दोनों देशों के बीच गहन बैकचैनल बातचीत हुई. बाद में तनाव कम करने के लिए एक अनौपचारिक सहमति बनी. पहले ईरान पर हमले और बाद में कूटनीतिक संपर्क के बाद सऊदी पर होने वाले ईरान के हमले काफी हद तक कम हो गए.
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि संयुक्त अरब अमीरात ने भी ईरान पर अलग से सैन्य हमले किए. हालांकि सऊदी या यूएई की तरफ से इस कार्रवाई के बारे में सीधे तौर पर पुष्टि नहीं की गई है. माना जा रहा है कि खाड़ी देशों ने बार-बार हमलों का शिकार होने के बाद आक्रामक तरीके से जवाब देने का फैसला किया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.