बैंकॉक के स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग, छात्र ने कई शिक्षकों को मारी गोली, फिर खुद को भी किया शूट- 7 की मौत
Shooting at Thailand: पुलिस ने बताया शूटर स्कूल का स्टूडेंट छात्र था. गोलीबारी से कैंपस में अफरा-तफरी मच गई, स्टूडेंट्स और टीचर्स अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे थे. गोलीबारी में कम से कम 15 लोग घायल हुए हैं.
Shooting at Thailand: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के उत्तर में एक स्कूल में शुक्रवार (अगस्त, 07, 2026) को अंधाधुंध फायरिंग हुई है. फायरिंग की शुरुआत तब हुई जब, यहां स्कूल के एक छात्र ने टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी. फायरिंग की चपेट में कई अन्य शिक्षक और छात्र भी आए जिसमें 7 लोगों की जान चली गई और 10 से ज्यादा घायल हो गये. स्थानीय न्यूज वेबसाइट Bangkok Post के मुताबिक 'नोंथाबुरी प्रांत के बांग क्रुआई जिले के एक जाने-माने हाई स्कूल में हुई गोलीबारी में 7 लोगों की मौत हो चुकी है.
हमलावर ने कई राउंड गोलियां चलाईं
यह घटना सुबह करीब 10 बजे की है, जब पोह टेक तुंग फाउंडेशन के वॉलंटियर्स को मशहूर सेकेंडरी स्कूल के अंदर गोली चलने की खबर मिली. स्कूल के अंदर मौजूद एक छात्र ने बताया कि बैंगनी रंग की फिजिकल-एजुकेशन यूनिफॉर्म पहने बंदूकधारी ने स्कूल के मैदान में कई राउंड गोलियां चलाईं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मरने वालों में तीन शिक्षक, तीन छात्र और संदिग्ध शूटर शामिल हैं. पंद्रह लोग घायल हुए, जिनमें से दो गंभीर रूप से घायल थे. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.
हमलावर ने खुद को मारी गोली
संदिग्ध हमलावर कथित तौर पर मथायोम-3 (ग्रेड 9) का छात्र था. उसके पास 9mm की हैंडगन थी. पुलिस ने पुष्टि की है कि संदिग्ध बंदूकधारी मृत पाया गया; ऐसा लगता है कि उसने खुद को गोली मारी थी. अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और फिर छात्रों-स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला.
सुरक्षा अधिकारियों ने लोगों से की अपील
सुरक्षा अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे घटना की लाइव-स्ट्रीमिंग न करें और आस-पास के इलाके में जाने से बचें ताकि चल रहे ऑपरेशन में कोई रुकावट न आए. फोरेंसिक पुलिस घटनास्थल की जांच कर रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है. जांचकर्ता इस बात का पता लगाने और घटनाओं के क्रम को समझने की कोशिश कर रहे थे कि थाईलैंड में हाल के समय में हुई सबसे घातक स्कूल गोलीबारी की यह घटना कैसे हुई.
इस साल फरवरी में, सोंगखला प्रांत के हैट याई जिले में एक 17 साल के बंदूकधारी ने स्कूल में घुसकर स्टाफ और छात्रों को घायल कर दिया. बाद में स्कूल की डायरेक्टर की चोटों के कारण मौत हो गई थी और संदिग्ध को पुलिस ने पकड़ लिया था. इससे पहले अक्टूबर 2022 में, नोंग बुआ लाम फू प्रांत में एक चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर पर बंदूक और चाकू से लैस एक पूर्व पुलिसकर्मी (जिसे नौकरी से निकाल दिया गया था) के हमले में 22 बच्चों समेत 37 लोगों की मौत हो गई थी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें