EnglishHindi

इबोला सम्मेलन में शामिल होंगे सिएरा लियोन के राष्ट्रपति

सिएरा लियोन के राष्ट्रपति अर्नेस्ट बई कोरोमा मार्च महीने में यूरोपीय संघ द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय इबोला सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

Published: February 10, 2015, 1:04 PM IST

फ्रीटाउन, 10 फरवरी | सिएरा लियोन के राष्ट्रपति अर्नेस्ट बई कोरोमा मार्च महीने में यूरोपीय संघ द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय इबोला सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, कोरोमा को सम्मेलन में शामिल होने के लिए सोमवार को औपचारिक आमंत्रण सिएरा लियोन में यूरोपीय संघ के प्रतिनिधि पीटर वीरस्टीग द्वारा दिया जा चुका है। यह भी पढ़ें–डब्ल्यूएचओ: इबोला के नए मामलों में कमी

कोरोमा से सम्मेलन की अध्यक्षता करने का भी आग्रह किया गया है। वीरस्टीग के अनुसार, बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में आयोजित हो रहे सम्मेलन में इबोला वायरस से मुकाबले की दिशा में प्रगति और उसके बाद की चुनौतियों के बारे में चर्चा की जाएगी। सम्मेलन में इबोला से सबसे ज्यादा प्रभावित तीन देशों, सिएरा लियोन, गिनी और लाइबेरिया की प्रमुख जरूरतों पर भी बात की जाएगी। यह भी पढ़ें–डब्ल्यूएचओ: इबोला वायरस से 8000 से ज्यादा मरे

वीरस्टीग ने कहा कि सम्मेलन में गिनी और लाइबेरिया के प्रमुख नेता और संयुक्त राष्ट्र एवं अफ्रीकी संघ के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे। यूरोपीय संघ के प्रतिनिधि ने सिएरा लियोन में इबोला से मुकाबले में कोरोमा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, “उनके संकल्प से अब तक बहुत लाभ हुआ है।”

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.