मुसलमानों की फेंकी मिट्टी भी मिसाइल बन जाती हैं... मुल्ला मुनीर ने फिर उगला भारत के खिलाफ जहर

Written By: Vineet Sharan Updated by: Vineet Sharan
Updated Date:November 17, 2025 1:21 PM IST

Pakistan News: ऑपरेशन सिंदूर में करारी शिकस्त खाने के बाद से पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर बौखला गए हैं.

Advertising
Advertising

Pakistan News: पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला है. मुनीर ने कहा है कि पाकिस्तान की सेना अल्लाह की सेना है और अपने ऊपर थोपे गए किसी भी युद्ध का जवाब देने के लिए तैयार है. मुनीर ने ये बातें जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय के दौरे के दौरान कही है.

जॉर्डन के साथ रक्षा संबंधों पर जोर

पाकिस्तान इन दिनों अरब देशों के साथ रक्षा करार करने की हर संभव कोशिश कर रहा है. पिछले महीने पाकिस्तान और सऊदी अरब ने एक बड़ा रक्षा समझौता किया था. अब पाकिस्तान जॉर्डन के साथ भी रक्षा संबंध मजबूत करने का प्रयास कर रहा है.

अब्दुल्ला के साथ लंच में भारत की बातें

पाकिस्तान के अखबार दैनिक जंग के एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रविवार को जब जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय और मुनीर लंच कर रहे थे, तब मुनीर ने भारत के साथ 4 दिनों तक चली झड़प का जिक्र किया.

अल्लाह ने की मदद

मुनीर ने कहा कि भारत के साथ जंग चल रही थी. तब अल्लाह ने मदद की. हमारा सिर ऊंचा रहा. मुस्लिमों को अल्लाह पर भरोसा है. मुसलमान जब मिट्टी भी फेंकता है तो वह दु्श्मन पर मिसाइल बनकर गिरती है.

मुनीर ने कहा है कि पाकिस्तान की फौज अल्लाह की फौज है. पाकिस्तान का हर सैनिक अल्लाह के नाम पर ही जंग लड़ता है. हम अल्लाह के आदेश पर ही काम करते हैं. और कर्तव्यों का पालन करते हैं. अल्लाह की मदद से ही हमने अपने दुश्मन से कड़ा मुकाबला किया. मुनीर ने इसके साथ ही एक बार फिर जंग में भारत पर जीत का दावा किया है. बता दें कि जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय पाकिस्तान के दौरे पर हैं. ये दो दिन का दौरा है. अब्दुल्ला के साथ प्रतिनिधिमंडल भी आया है. मुनीर ने जॉर्डन को भरोसा दिलाया है कि वे सैन्य सहयोग बढ़ाएंगे और आपकी दृष्टिकोण को संयुक्त रूप से बढ़ाएंगे. (photo credit reuters, AI for representation only)

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें