G20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने से पहले स्पेन के राष्ट्रपति कोरोना पॉज़िटिव हो गए हैं. इसलिए अब वे G20 समिट में हिस्सा नहीं लेंगे. स्पेन की तरफ़ से विदेश मंत्री समिट में शामिल होंगे. इससे पहले अमेरिका की प्रथम महिला जेल बाइडेन भी कोरोना पॉजिटिव हुई थीं. जांच में अमेरिका के राष्ट्रपति की रिपोर्ट नेगेटिव आई है. इसलिए वे भारत आ रहे हैं. बता दें कि इस मीटिंग में चीन के राष्ट्रपति शी जिंगपिंग और रूसी राष्ट्रपति पुतिन शामिल नहीं हो रहे हैं. उनकी जगह अन्य मंत्री शामिल हो रहे हैं.
ये भी पढ़ें- G20 Summit 2023: जानिए कौन नेता कब दिल्ली पहुंचेगा
वहीं, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर 9 सितंबर को नई दिल्ली पहुंचेंगे. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. भारत की अध्यक्षता में जी20 शिखर सम्मेलन 9-10 सितंबर के बीच होने वाला है. सूत्रों ने आगे कहा कि मैक्रों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 सितंबर को जी20 शिखर सम्मेलन के अंत में दोपहर के भोजन पर द्विपक्षीय बैठक करेंगे. दोनों की मुलाकात जुलाई में बैस्टिल डे परेड में शामिल होने के लिए मोदी की फ्रांस यात्रा के दौरान हुई थी.
भारत में फ्रांसीसी दूतावास के अनुसार, अपनी यात्रा के दौरान मैक्रों अन्य विश्व नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे. विशेष रूप से अपने ब्राजीलियाई और इंडोनेशियाई समकक्षों लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा और जोको विडोडो और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ. भारत से रवाना होने से पहले मैक्रों दूतावास में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर सकते हैं. वह रविवार दोपहर बांग्लादेश के लिए प्रस्थान करेंगे. आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि जी20 शिखर सम्मेलन के माध्यम से फ्रांसीसी राष्ट्रपति हर महाद्वीप के अपने समकक्षों के साथ चल रही बातचीत जारी रखेंगे.
ये भी पढ़ें
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.