Sri Lanka Crisis: गोटाबाया की एयरपोर्ट पर हुई बड़ी बेइज्जती, राष्ट्रपति भवन के पास उमड़ा नाराज लोगों का हुजूम, देखें वीडियो

श्रीलंका के मौजूदा हालात में लोगों का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा है. आज भी प्रदर्शनकारियों का हुजूम राष्ट्रपति भवन के पास की सड़कों पर दिखा. वहीं, राष्ट्रपति गोटाबाया की एयरपोर्ट पर हुई बड़ी बेइज्जती, अधिकारियों ने उन्हें दुबई नहीं भागने दिया.

Published date india.com Published: July 12, 2022 1:22 PM IST
Sri Lanka Crisis: गोटाबाया की एयरपोर्ट पर हुई बड़ी बेइज्जती, राष्ट्रपति भवन के पास उमड़ा नाराज लोगों का हुजूम, देखें वीडियो
Sri Lanka is mostly struggling with cost-push inflation, especially from high fuel prices. (Image: AFP)

Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में आर्थिक तंगी से उपजे हालात काबू में नहीं आ रहे हैं. सरकार के प्रति लोगों का गुस्सा चरम पर है. एक तरफ जहां लोगों ने राष्ट्रपति भवन पर कब्जा जमा लिया है और कहा है कि जबतक राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे इस्तीफा नहीं देंगे, तबतक हम राष्ट्रपति भवन खाली नहीं करेंगे. राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने बुधवार 13 जुलाई को इस्तीफा देने का ऐलान किया है. बीते शनिवार को खबर आई थी कि राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे (President Gotabaya Rajapaksa) देश छोड़कर भाग गए हैं.

गोटाबाया की हुई बड़ी बेइज्जती 

आधिकारिक सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी AFP ने बताया है कि श्रीलंका के राष्ट्रपति को कोलंबो एयरपोर्ट पर बेइज्जती का सामना करना पड़ा और इमीग्रेशन स्टाफ ने उन्हें देश छोड़कर जाने की अनुमति नहीं दी. राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे को पद पर रहते हुए गिरफ्तार नहीं किया जा सकता और ऐसा माना जा रहा है कि वो गिरफ्तारी से पहले देश छोड़कर जाना चाहते हैं.

गोटाबाया के भाई और वित्त मंत्री को भी एयरपोर्ट पर रोका गया

गोटाबाया राजपक्षे के भाई और पूर्व वित्त मंत्री बेसिल राजपक्षे ने देश में जारी विरोध प्रदर्शनों के दौरान इंटरनेशनल फ्लाइट से दुबई भागने की कोशिश की. लेकिन सूत्रों के अनुसार एयरपोर्ट  पर लोगों ने उसे पहचान लिया और इमीग्रेशन अधिकारी  ने उसकी यात्रा को क्लीयरेंस देने से मना कर दिया. बेसिल राजपक्षे आज सुबह कोलंबो इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर VIP टर्मिनल से दुबाई भागने की कोशिश कर रहा था.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

राष्ट्रपति भवन के पास सड़क पर लगी लोगों की लंबी कतारें

प्रदर्शनकारियों ने सिर्फ राष्ट्रपति भवन पर ही नहीं बल्कि राष्ट्रपति भवन से कुछ ही दूरी पर बनी पुरानी संसद पर भी अपना कब्जा जमा लिया है. आज की तारीख में लोग हजारों हजार की संख्या में इस इमारत तक पहुंच रहे हैं और आर्थिक संकट का विरोध कर रहे लोगों को सपोर्ट कर रहे हैं.

पुलिस और प्रशासन के लोगों का कहना है कि रोज प्रदर्शनकारियों की भीड़ इतनी ज्यादा उमड़ रही है कि हम उनको रोक नहीं सकते हैं. बता दें कि प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन पर कब्जा कर लिया है और भवन अब टूरिस्ट स्पॉट बन गया है. लोग वहां स्वीमिंग पूल में तैरते, रसोई में घुसते, खाना खाते, बिस्तर पर लोटते दिख रहे हैं. देश की इसऐतिहासिक इमारत पर पहुंचने के बाद लोग सेल्फी ले रहे हैं, फोटो खींच रहे हैं छोटे-छोटे बच्चों को लेकर इस प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.