
Parinay Kumar
परिणय कुमार को पत्रकारिता में लगभग 14 साल का अनुभव है. वह करियर की शुरुआत से ही पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखते रहे हैं. 2008 में बिहार के ललित ... और पढ़ें
Sri Lanaka Economic Crisis | Live Updates: आर्थिक संकट की वजह से श्रीलंका के हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. देश में इमरजेंसी लगा दी गई है लेकिन विरोध-प्रदर्शन लगातार जारी है. भारी विरोध-प्रदर्शन के बीच राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे (Gotabaya Rajapaksa) इस्तीफा दिए बगैर परिवार और बॉडीगार्ड समेत मालदीव भाग गए. इसके बाद वहां से वह सिंगापुर के लिए रवाना हो गए हैं. न्यूज एजेंसी AP ने मालदीव सरकार के अधिकारियों का हवाला देते हुए बताया कि श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे आज सऊदी एयरलाइंस के एक विमान में सवार हुए हैं, जो उन्हें सिंगापुर और फिर सऊदी अरब के जेद्दा ले जाएगा. इन सबके बीच प्रदर्शनकारियों ने अब प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को हटाने की मांग तेज कर दी है. स्पीकर ने बुधवार को रानिल विक्रमसिंघे (Ranil Wickramsinghe) को देश का कार्यकारी राष्ट्रपति भी नियुक्त किया था. श्रीलंका में जारी इमरजेंसी के बीच बुधवार शाम को सर्वदलीय बैठक हुई. विपक्षी दल के नेता चाहते हैं कि राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के त्यागपत्र के आधिकारिक ऐलान से पहले प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे पद छोड़ दें. विपक्षी नेता चाहते हैं कि संसद स्पीकर कार्यवाहक राष्ट्रपति का पद संभालें. श्रीलंका से जुड़े सभी अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें..
श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने ईमेल के जरिए स्पीकर को अपना इस्तीफा भेज दिया है
श्रीलंका से भागे राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे सिंगापुर पहुंच गए हैं, इस पर सिंगापुर के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करके कहा कि वह एक निजी यात्रा पर यहां आए हैं. न तो उन्होंने शरण नहीं मांगी और न ही उन्हें शरण दी गई है.
श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे मालदीव से सिंगापुर के लिए रवाना हो गए हैं.
Sri Lankan President Gotabaya Rajpakasa boarded a Saudi Airlines plane today that will take him to Singapore and then to Jeddah in Saudi Arabia, reports AP citing Maldives government officials
(File Pic) pic.twitter.com/IyJcDx0rhJ
— ANI (@ANI) July 14, 2022
14 जुलाई दोपहर 12 बजे से 15 जुलाई को सुबह 5 बजे तक कोलंबो में कर्फ्यू लगाया गया.
#SriLankaCrisis | Sri Lankan govt imposes a curfew in Colombo from 12pm on July 14 to 5am on July 15, reports Reuters citing Sri Lankan Govt
— ANI (@ANI) July 14, 2022
#WATCH प्रदर्शन के चलते श्रीलंकाई सैन्यकर्मी कोलंबो में प्रधानमंत्री कार्यालय में प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे की कुर्सी की रक्षा कर रहे हैं।#SriLankaProtests pic.twitter.com/zglz2DbHAZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 14, 2022
श्रीलंकाई संसद के अध्यक्ष को राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे का इस्तीफा मिलना अब भी बाकी है.
Speaker of Sri Lanka's Parliament is yet to receive the Letter of Resignation from President Gotabaya Rajapaksa: Sri Lankan Speaker's office
(File Pic) pic.twitter.com/3Rq0U55Zmx
— ANI (@ANI) July 14, 2022
यह महत्वपूर्ण है कि संघर्ष के मूल कारणों और प्रदर्शनकारियों की शिकायतों का समाधान किया जाए। मैं सभी पार्टी नेताओं से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक परिवर्तन के लिए समझौते की भावना को अपनाने का आग्रह करता हूं: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस pic.twitter.com/gpyJVsRdW3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 14, 2022
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें