Sunita Williams को धरती पर लौटने से पहले अंतरिक्ष में करना होगा ये काम, वरना होंगे गंभीर परिणाम

Sunita Williams return: सुनीता विलियम्स बोइंग के स्टारलाइनर से स्पेस में गई थीं. उम्मीद थी कि वे केवल आठ दिनों के लिए अंतरिक्ष में रहेंगी. लेकिन, स्टारलाइनर पर ईंधन रिसाव सहित कई समस्याओं के कारण वह कई महीने से अंतरिक्ष में फंसी हैं.

Published date india.com Published: January 20, 2025 9:20 AM IST
Sunita Williams को धरती पर लौटने से पहले अंतरिक्ष में करना होगा ये काम, वरना होंगे गंभीर परिणाम

Sunita Williams return: नासा के अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर (Butch Wilmore) और सुनीता विलियम्स (sunita williams) को पृथ्वी छोड़े हुए सात महीने हो चुके है. दोनों को पृथ्वी पर लौटने में कम से कम दो महीने और लगेंगे. दोनों अंतरिक्ष यात्रियों ने हाल ही में एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि वे ठीक हैं और वापस आने से पहले उन्हें अपना काम पूरा करना है. पर एक जानी-मानी अंतरिक्ष वैज्ञानिक ने सुनीता और बुच को चेतावनी दी है कि धरती पर लौटने पर उन्हें झटका लग सकता है अगर उन्होंने अंतरिक्ष में एक काम अच्छे से नहीं किया.

सेहत को लेकर दी चेतावनी

क्रिस्टी लिंडसे (Kirsty Lindsay) नॉर्थम्ब्रिया विश्वविद्यालय ()Northumbria University में स्नातकोत्तर शोधकर्ता हैं. उन्होंने यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी में दो साल बिताए, जहां उन्होंने मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रमों पर काम किया. उनका वर्तमान शोध अंतरिक्ष यात्री के स्वास्थ्य को लेकर है. मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक क्रिस्टी ने चेतावनी दी कि लंबे समय तक अंतरिक्ष में रहने से शरीर पर असर पड़ सकता है.

मांसपेशियां कमजोर

क्रिस्टी लिंडसे ने बताया, “भारहीनता में तैरने का मतलब है कि हमें अपनी मांसपेशियों या हड्डियों का उपयोग करने की आवश्यकता नहीं है, जिससे वे धीरे-धीरे कमजोर हो जाती हैं. शरीर में रक्त की मात्रा भी कम हो सकती है. अंतरिक्ष यात्रियों के लिए यह कोई समस्या नहीं है, जब वे वास्तव में अंतरिक्ष में होते हैं. पर जब अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर लौटते हैं, और गुरुत्वाकर्षण उन्हें फिर से नीचे की ओर खींचना शुरू करता है, तो इससे समस्याएं हो सकती हैं.

महिलाओं पर ज्यादा असर

क्रिस्टी लिंडसे के मुातबिक कम रक्त की मात्रा चक्कर आना और बेहोशी का कारण बन सकती है, विशेष रूप से महिला अंतरिक्ष यात्रियों को उनके लौटने के बाद पहले कुछ दिनों में जोखिम होता है.

कैसे बचें इस समस्या से

क्रिस्टी लिंडसे ने बताया कि धरती पर लौटने पर बुच और सुनीता को 45 दिनों तक व्यायाम और प्रशिक्षण दिया जाएगा. पर अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में रहने के दौरान भी दैनिक व्यायाम सत्रों का पालन करना होगा, जिसमें एडवांस्ड रेसिस्टिव एक्सरसाइज डिवाइस या ARED पर प्रतिरोध प्रशिक्षण और साइकिल एर्गोमीटर और ट्रेडमिल का उपयोग करके कार्डियोवैस्कुलर व्यायाम करना शामिल है. इससे अंतरिक्ष यात्री सेहत संबंधी समस्याओं के जटिल होने से बच सकते हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.