Supreme Leader Mojtaba Khamenei S First Statement Following The Us Iran Ceasefire
'जंग खत्म नहीं हुई है', अमेरिका-ईरान सीजफायर के बाद आया सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का पहला बयान
Mojtaba Khamenei: ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने सभी सैन्य इकाइयों को गोलीबारी रोकने का निर्देश दिया है और बताया कि ईरान अमेरिका के साथ दो हफ्ते के युद्धविराम पर सहमत हो गया है.
Mojtaba Khamenei: अमेरिका के साथ 14 दिन के युद्धविराम के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर ने सभी सैन्य इकाइयों को रुकने का निर्देश दिया है. साथ ही उन्होंने यह भी संकेत दिया है कि लड़ाई फिर से शुरू हो सकती है.
खामेनेई का पूरा बयान
सरकारी चैनल ‘इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग’ (IRIB) पर प्रसारित एक बयान में खामेनेई ने कहा, यह युद्ध का अंत नहीं है, लेकिन सभी सैन्य शाखाओं को सर्वोच्च नेता के आदेश का पालन करना चाहिए और अपनीगोलीबारी रोक देनी चाहिए. इसका मतलब यह नहीं है कि युद्ध समाप्त हो गया है. ईरान की ‘सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद’ ने कहा, “हमारे हाथ अभी भी ट्रिगर पर हैं, और अगर दुश्मन से जरा सी भी चूक हुई, तो उसका पूरी ताकत से जवाब दिया जाएगा.
एक दिन पहले ही अमेरिका और इजरायल की खुफिया एजेंसियों ने दावा किया था कि मोजतबा खामेनेई बेहोश हैं. पवित्र कोम शहर में उनका इलाज किया जा रहा है. युद्ध शुरू होने के बाद से अमेरिका और इजरायल कह रहे हैं कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की सेहत ठीक नहीं है और बहुत संभावना है कि वह कोमा में हैं. दावा किया गया है कि युद्ध के पहले ही दिन जिस हमले में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए थे, उस हमले में मोजतबा खामेनेई घायल हो गए थे. वहीं, उनकी पत्नी, बेटी की मौत हो चुकी है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह ईरान पर हमले तेज करने की अपनी धमकियों से पीछे हट रहे हैं क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम हो गया है. ट्रंप ने यह भी कहा है कि चीन ने ईरान को समझौते के लिए राजी किया है.
ट्रंप ने दे डाली थी सभ्यता विनाश की धमकी
ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप की ताजा धमकी मंगलवार को पहले एक नए चरम पर पहुंच गई, जब उन्होंने चेतावनी दी, अगर ईरान कोई ऐसा समझौता करने में नाकाम रहता है जिसमें अहम ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ को फिर से खोलना शामिल हो, तो आज रात एक पूरी सभ्यता मिट जाएगी, जिसे फिर कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा. दुनिया के कई नेताओं ने इसे परमाणु हमले की धमकी के रूप में समझा है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.