ताइपे| पूर्वी ताइवान के समुद्र तट के नजदीक आये एक शक्तिशाली भूकंप के कारण क्षतिग्रस्त हुई कई इमारतों में फंसे पांच लोगों तक पहुंचने के लिए बचाव दल के सदस्य आज काम रहे हैं. हादसे के कारण 140 से अधिक लोग अभी लापता हैं. मंगलवार देर रात 6.4 की तीव्रता का भूकंप का आया था। भूकंप से बुरी तरह प्रभावित हुए हुआलिन शहर में कम से कम चार इमारतें गिर गयी हैं या खतरनाक तरीके से झुक गयी हैं. घटना में कम से कम चार लोगों की मौत हुई है.
वीडियो फुटेज और तस्वीरों में मध्यम आकार की कई इमारतें खतरनाक तरीके से झुकी हुयी नजर आ रही हैं या ध्वस्त हो गयी हैं। भूकंप के कारण टूटे हुये कांच, लोहे का बीम और अन्य मलबा नजर आ रहा है. अपार्टमेंट के अंदर फंसे लोगों तक पहुंचने के लिए दमकल कर्मी खिड़कियों से सीढियों के सहारे ऊपर चढ़ रहे हैं.
ताइवान की सेन्ट्रल समाचार एजेंसी ने खबर दी है कि हुआलिन प्रांत में भूकंप के कारण 225 लोग घायल हो गये हैं, जिनमें से 24 लोगों की हालत गंभीर बताया जा रही है. राष्ट्रीय दमकल एजेंसी के अनुसार, भूकंप के झटके कारण सड़कें टूट गयी हैं और हजारों घरों में बिजली एवं पानी की आपूर्ति बाधित हुयी है.
ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग वेन ने ताइवानी जनता को आश्वासन दिया है कि जीवित बचे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का हर संभव प्रयास किया जाएगा.
राष्ट्रपति ने अपने अधिकारिक फेसबुक पेज पर कहा है कि वह बुधवार को बचाव कार्य की समीक्षा के लिए हुआलिन जाएंगी.
उन्होंने कहा कि बचाव कर्मचारियों को अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये लोगों की जान बचाने और तलाशी का कोई अवसर हाथ से नहीं जाने देने का आदेश दिया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.