
Shivani sharma
शिवानी शर्मा वर्तमान में India.com Hindi में Sub-Editor और Producer के रूप में काम कर रही हैं. यहां उनका काम समाचारों को लिखना, एडिट करना, और पाठकों तक सही रूप ... और पढ़ें
Taliban Attack on Pakistan। अफगान सीमा के पास एक पाकिस्तानी सैन्य काफिले पर घात लगाकर किए गए हमले में 9 पाकिस्तानी जवान और 2 अधिकारी मारे गए. इसकी जिम्मेदारी पाकिस्तानी तालिबान ने ले ली है. जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने 19 तालिबानी लड़ाकों को मार गिराया. ये हमला खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कुर्रमजिले में हुआ, जहां आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) से काफिले को निशाना बनाया गया
इस हमले को लेकर पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘कुर्रम जिले में तैनात सैन्य काफिले पर तालिबान के लड़ाकों ने अचानक हमला बोला. रोडसाइड बम विस्फोट के बाद भारी गोलीबारी हुई, जिसमें 9 सैनिक और 2 अधिकारी शहीद हो गए.जवाब में हमारी सेना ने 19 उग्रवादियों को ढेर कर दिया.‘ यह घटना अफगानिस्तान सीमा के नजदीक ओरकजई जिले से सटे क्षेत्र में हुई, जहां तालिबान लंबे समय से सक्रिय है. TTP ने सोशल मीडिया पर हमले की जिम्मेदारी ली और कहा कि ये पाकिस्तानी सेना के खिलाफ उनकी ‘जिहाद‘ का हिस्सा है.
स्थानीय मीडिया संस्थानों ने इस हमले की जानकारी देते हुए कहा कि पाकिस्तान सशस्त्र बल के प्रवक्ता (डीजी आईएसपीआर) ने पुष्टि की है कि खैबर पख्तूनख्वा के ओरकजई जिले में पाकिस्तानी तालिबान के हमले में लेफ्टिनेंट कर्नल और मेजर रैंक के दो अधिकारियों सहित 11 सैनिक शहीद हो गए. कई आतंकवादियों के भी मारे जाने की खबर है. लेफ्टिनेंट कर्नल जुनैद आरिफ (39), जो ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे थे, और मेजर तय्यब रहत (33) अपने नौ साथियों के साथ मारे गए.
माना जा रहा है कि पिछले कुछ महीनों से टीटीपी ने पाकिस्तान में सुरक्षा बलों पर हमले तेज कर दिए हैं. ये संगठन पाकिस्तान सरकार को गिराकर अपने सख्त इस्लामी शासन की स्थापना करना चाहता है. वहीं, पाकिस्तान का कहना है कि ये आतंकी अफगानिस्तान में प्रशिक्षण लेकर पाकिस्तान पर हमले करते हैं, हालांकि काबुल इस बात से बार-बार इनकार करता है.
पाकिस्तानी वायुसेना ने 21 सितंबर की रात खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की तिराह घाटी स्थित एक गांव पर 8 लेजर-गाइडेड बम गिराए थे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हवाई हमले में महिलाओं और बच्चों समेत कुल 30 लोग मारे गए थे, हालांकि आधिकारिक आंकड़ा 24 बताया गया. पाकिस्तानी सेना ने दावा किया था कि उनके हमले का लक्ष्य तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) का बम बनाने वाला अड्डा था.आरोप था कि ये लोग बम बनाकर पास की मस्जिद में छुपाकर रखते हैं.
(Source – IANS)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.