तालिबान का नया फरमान: महिलाओं के लिए अफगानिस्तान में एक और बड़े फैसले का ऐलान, नए नियमों ने बढ़ाई मुश्किलें

Afghanistan Women Education Rules: तालिबान ने अफगानिस्तान में महिलाओं से जुड़ा एक और बड़ा फरमान सुनाया है. नए नियमों ने उनकी पढ़ाई और करियर के रास्ते और मुश्किल कर दिए हैं, जिससे उनका भविष्य गहरी अनिश्चितता में फंसता जा रहा है.

Published date india.com Published: September 21, 2025 3:44 PM IST
Afghanistan Women Education Rules

Afghanistan Women Education: अफगानिस्तान में तालिबान ने महिलाओं के खिलाफ एक और सख्त फैसला लिया है. विश्वविद्यालयों में महिलाओं द्वारा लिखी गई किताबों को हटा दिया गया है, और कई विषयों पर पढ़ाई पर भी रोक लगा दी गई है. तालिबान ने इसे शरिया और अपनी नीतियों के खिलाफ बताया है. इसके अलावा, 10 राज्यों में फाइबर-ऑप्टिक इंटरनेट पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है, जिसका असर खासकर महिलाओं और लड़कियों पर पड़ रहा है.

तालिबान ने इन किताबों और विषयों को किया बैन

तालिबान ने विश्वविद्यालयों से करीब 680 किताबों को हटाने का आदेश दिया, जिनमें 140 महिलाओं द्वारा लिखी गई हैं. इनमें “सेफ्टी इन द केमिकल लैबोरेटरी” जैसी किताबें भी शामिल हैं. साथ ही, 18 विषयों को पढ़ाने पर रोक लगाई गई है, जिनमें 6 महिलाओं से जुड़े हैं, जैसे महिला समाज शास्त्र और संचार में महिलाओं की भूमिका. तालिबान का कहना है कि ये विषय उनकी नीतियों और शरिया के खिलाफ हैं.

अफगानिस्तान में तालिबान ने लगाया इंटरनेट पर रोक

इसी हफ्ते तालिबान के सर्वोच्च नेता ने 10 राज्यों में फाइबर-ऑप्टिक इंटरनेट पर बैन लगा दिया. अधिकारियों का दावा है कि यह कदम अनैतिकता रोकने के लिए उठाया गया है. इस प्रतिबंध का असर पूरे समाज पर पड़ा है, लेकिन महिलाओं और लड़कियों की जिंदगी और सख्त हो गई है. छठी कक्षा से आगे लड़कियों की पढ़ाई पहले ही बैन है.

तालिबान सरकार के दावे का सच क्या है?

तालिबान सरकार दावा करती है कि वह अफगान संस्कृति और इस्लामी कानून के हिसाब से महिलाओं के अधिकारों का सम्मान करती है. लेकिन किताबों की समीक्षा करने वाली समिति ने साफ कहा कि महिलाओं द्वारा लिखी गई किताबों को पढ़ाने की इजाजत नहीं है. पूर्व न्याय उप मंत्री ज़किया अदेली जैसी लेखिकाएं, जिनकी किताबें बैन हुईं, इस फैसले से हैरान नहीं हैं. तालिबान के ये कदम महिलाओं की आजादी को और सीमित कर रहे हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.