'हिम्मत है तो खुद आकर लड़...' असीम मुनीर को टीटीपी ने दी खुली चुनौती, 22 पाकिस्तानी सैनिकों को मारने का दावा

Written By: Shivendra Rai Updated by: Shivendra Rai
Updated Date:October 23, 2025 1:45 PM IST

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के लड़ाकों ने वीडियो जारी कर ये दावा किया है कि उन्होंने हाल ही में 22 पाकिस्तानी सैनिकों को मार डाला है और उनके गोला-बारूद और वाहन जब्त कर लिए हैं.

TTP vs Pakistan Army: पाकिस्तानी सेना के लिए बुरा सपना बन चुके तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर को खुली चुनौती दी है. टीटीपी ने असीम मुनीर को कड़ा संदेश भेजते हुए कहा है कि अगर उसमें हिम्मत है तो अन्य प्रमुख अधिकारियों या सैनिकों को मरने के लिए भेजने के बजाय युद्ध के मैदान में वह खुद लड़ने आए.

Advertising
Advertising

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के लड़ाकों ने वीडियो जारी कर ये दावा किया है कि उन्होंने हाल ही में 22 पाकिस्तानी सैनिकों को मार डाला है और उनके गोला-बारूद और वाहन जब्त कर लिए हैं. दूसरी तरफ पाकिस्तानी सेना का कहना है कि हमले में उसके 11 सैनिक मारे गए. टीटीपी की ये धमकी और चुनौती कतर में पाकिस्तानी डेलिगेशन की तालिबान नेताओं से बैठक के बाद आई है.

बता दें कि पाकिस्तान आरोप लगाता रहा है कि टीटीपी अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल करके हमले कर रहा है. हाल ही में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हुए भीषण हमले के बाद दोनों पक्षों ने दोहा में हुई बैठक के दौरान युद्धविराम विराम समझौते पर हस्ताक्षर किए थे. इस बीच टीटीपी ने एक बार फिर से हमले का दावा किया है. हालांकि, इसे लेकर पाकिस्तान के किसी भी अधिकारी की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

इससे पहले पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने तुर्किए और कतर की मध्यस्थता के बीच युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किए थे. पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ कह चुके हैं कि क सरकार किसी भी सूरत में टीटीपी के साथ कोई बातचीत नहीं करेगी. पाकिस्तान और तालिबान के बीच अगली बैठक 25 अक्टूबर को हो सकती है.

अफगानिस्तान से बढ़े तनाव के बीच पाकिस्तान ने क्वेटा में रह रहे अफगानी प्रवासियों को अपने घर और दुकानें खाली करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है और देश में अवैध रूप से रहने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है. अफगान नागरिकों को संपत्ति किराए पर देने वाले मकान मालिकों को भी धमकी दी गई है.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें