Tehrik I Taliban Launches Ambush Attack On Pakistani Army In Khyber Pakhtunkhwa 7 Soldiers Killed
पाकिस्तान में तहरीक-ए-तालिबान ने फिर किया बड़ा हमला, सेना के कैप्टन समेत सात सैनिकों की मौत, मुनीर से नहीं संभल रहा खैबर पख्तूनख्वा
पाकिस्तानी सेना पर हमला अफगानिस्तान की सीमा से लगे अशांत कुर्रम कबायली जिले के सुल्तानी इलाके में हुआ. इसके बाद हुई मुठभेड़ में सात आतंकवादी भी मारे गए.
TTP attack on Pakistani army: पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक बार फिर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के लड़ाकों ने पाकिस्तानी सेना पर बड़ा हमला किया है. सुरक्षा बलों के एक काफिले को निशाना बनाकर किए गए आईईडी विस्फोट में एक कैप्टन सहित कम से कम छह सैनिक मारे गए हैं. घात लगाकर किए गए हमले की जानकारी पाक सेना की मीडिया शाखा इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने दी.
पाकिस्तानी सेना पर हमला अफगानिस्तान की सीमा से लगे अशांत कुर्रम कबायली जिले के सुल्तानी इलाके में हुआ. इसके बाद हुई मुठभेड़ में सात आतंकवादी भी मारे गए. आतंकवादियों ने उस समय काफिले पर गोलीबारी शुरू कर दी जब वह इलाके से गुजर रहा था. मुठभेड़ के दौरान डोगर के पास एक आईईडी में विस्फोट हो गया. जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए. इस घटना में 17 जवानों के घायल होने की भी खबर है.
पाकिस्तानी सेना पर लगातार हो रहे हमले
खैबर पख्तूनख्वा (के-पी) में पाकिस्तानी सेना की पकड़ ढीली पड़ती नजर आ रही है. हाल के दिनों में पाकिस्तानी सेना को कई मोर्चों पर संघर्ष करना पड़ रहा है. इस समय पाक आर्मी पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में संघर्ष में उलझी हुई है. खैबर पख्तूनख्वा में तो तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी) का पूरा कब्जा होता दिख रहा है. टीटीपी की बढ़ती ताकत के कारण स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि अब पाकिस्तानी सैनिक इस क्षेत्र में तैनाती से इनकार कर रहे हैं.
खैबर पख्तूनख्वा के कुछ ग्रामीण और कबायली इलाकों में टीटीपी का पूर्ण नियंत्रण है. यहां टीटीपी को स्थानीय समर्थन प्राप्त है जिससे पाकिस्तानी सेना के लिए स्थिति और भी खराब हो जाती है. टीटीपी के लड़ाके हमलों के बाद अफगानिस्तान में घुस जाते हैं जिससे पाकिस्तान-अफगानिस्तान के रिश्ते भी खराब हुए हैं. तालिबान के साथ भी पाकिस्तानी सेना के अब रिश्ते अच्छे नहीं रहे. इतने सारे मोर्चों पर खुद को व्यस्त रखने से पाकिस्तानी सेना कमजोर हो रही है. पाकिस्तानी सेना के लिए टीटीपी पर नियंत्रण पाना मुश्किल होता जा रहा है. टीटीपी के पास खूंखार लड़ाकों का एक समूह है जिन्हें हराना पाकिस्तानी सेना के लिए मुश्किल है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.