अमेरिका: सुप्रीम कोर्ट में जज पद के सबसे विवादित दावेदार कावानाह की उम्मीदवारी पर कल होगा मतदान

कावानाह पर कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं. वह कई दशकों में उच्चतम न्यायालय के सबसे विवादित उम्मीदवार हैं

Published date india.com Published: October 4, 2018 2:16 PM IST
अमेरिका: सुप्रीम कोर्ट में जज पद के सबसे विवादित दावेदार कावानाह की उम्मीदवारी पर कल होगा मतदान
Representative Image

वाशिंगटन: आरोपों और विरोधों के बीच अमेरिकी सीनेट में रिपब्लिकन नेतृत्व उच्चतम न्यायालय के लिए नामित किए गए ब्रेट कावानाह के नाम की पुष्टि की प्रक्रिया की दिशा में आगे बढ़ रहा है. कावानाह के नाम की पुष्टि के लिए शुक्रवार को प्रक्रियागत मतदान होना है और उसके अगले दिन सदन में अंतिम मतदान होगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कावानाह के समर्थन में ट्वीट करते हुए लिखा है वो और उनका परिवार बेहतर का हकदार है.

ब्रेट कावानाह पर आरोप लगाने वाली महिला का ट्रंप ने सार्वजनिक तौर पर बनाया मजाक

कावानाह पर यौन उत्पीड़न के आरोप हैं

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

सीनेट में बहुमत के नेता मिच मैक्कोनेल राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पसंद कावानाह के नाम पर बहस खत्म करने की दिशा में आगे बढ़े. कावानाह पर कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं. वह कई दशकों में उच्चतम न्यायालय के सबसे विवादित उम्मीदवार हैं. डोनाल्ड ट्रंप ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा कि कावानाह एक अच्छे इंसान व महान बुद्धिजीवी हैं देश की जनता उनके साथ है.

मैक्कोनेल ने घोषणा की कि एफबीआई बुधवार को अपनी बहु प्रतीक्षित अनुपूरक जांच रिपोर्ट के साथ पेश करेगी. इस रिपोर्ट की मांग डेमोक्रैट और कुछ रिपब्लिकन सांसदों ने की थी. वे नामित व्यक्ति का और पूर्ण मूल्यांकन चाहते थे. मैक्कोनेल ने सीनेट में कहा, “शुक्रवार के मतदान से पहले सदस्यों के पास पूरक सामग्री की समीक्षा करने और जानकारी प्राप्त करने के लिए पर्याप्त समय होगा.” अगर कावानाह शुक्रवार को प्रक्रियागत बाधा पार कर लेते हैं तो शनिवार को उनके नामांकन की पुष्टि के लिये अंतिम मतदान होगा.

भारतीय मूल की अमेरिकी विशेषज्ञ पर ट्रम्प को भरोसा, परमाणु ऊर्जा संभाग में नियुक्ति का फैसला

(इनपुट एजेंसी)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.