EnglishHindi

Corona Free Country: यह यूरोपीय देश हुआ कोरोना से मुक्त, जानें कोविड-19 के खिलाफ क्या रणनीति थी अपनाई

13 मई तक 1,467 पुष्ट मामले थे और 103 लोगों की इससे मौत हुई.

Published: May 16, 2020, 2:34 PM IST

जुब्लजाना: कोरोना वायरस महामारी ने पूरी दुनिया को परेशान कर रखा है. विश्व के सबसे ताकतवर और समृद्धशाली देश भी कोरोनावायरस के सामने मजबूर है. अमेरिका जैसा मुल्क कोरोना वायरस का तोड़ नहीं तलाश पाया. वहीं एक देश ऐसा भी है जहां कोरोना पूरी तरह से खत्म हो गया और सरकार ने देश को कोरोना मुक्त घोषित कर दिया है.

स्लोवेनिया वैश्विक महामारी कोविड-19 से मुक्त होने की घोषणा करने वाला पहला यूरोपीय देश बन गया है. यूरोपीय संघ के सदस्य स्लोवेनिया की सरकार ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 संक्रमण अब नियंत्रण में है, विशिष्ट स्वास्थ्य उपाय करने की कोई आवश्यकता नहीं है.

सरकार ने कहा कि यूरोपीय संघ के निवासी पूर्वनिर्धारित चौकियों पर ऑस्ट्रिया, इटली और हंगरी से स्लोवेनिया जाने के लिए स्वतंत्र हैं लेकिन जो यूरोपीय संघ के निवासी नहीं हैं उन्हें 14 दिन तक पृथक रहना अनिवार्य है.

स्लोवेनिया में कोविड-19 का पहला मामला चार मार्च को सामने आया था. संक्रमित व्यक्ति इटली से लौटा था. इसे 12 मार्च को राष्ट्रव्यापी महामारी घोषित किया गया था. स्लोवेनिया में 13 मई तक 1,467 पुष्ट मामले थे और 103 लोगों की इससे मौत हुई.

पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से लगभग 45 लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं जबकि तीन लाख से ज्यादा लोगों ने इस खतरनाक वायरस की वजह से अपनी जान गंवाई है. भारत में इस समय 82 हजार से अधिक लोग कोरोना से पीड़ित हैं. स्लोवेनिया ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ साथ वे सभी कारगर कदम उठाए जो वायरस को रोकने के लिए जरूरी थे.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.