
Vineet Sharan
Vineet Sharan Srivastava एक भारतीय पत्रकार और डिजिटल न्यूज एक्सपर्ट हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 17 वर्षों का अनुभव है. वह असिस्टेंट न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं ... और पढ़ें
Iran Coded Warning: अभी की बढ़ती कीमतों का मजा ले लीजिए. इस तथाकथित ‘नाकाबंदी’ के चलते, जल्द ही आप 4–5 डॉलर प्रति गैलन वाले पेट्रोल के दिनों को याद करके तरसेंगे. ΔO_BSOH>0 ⇒ f(f(O))>f(O). ये अजीबोगरीब मैसेज ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघर गालिबफ ने एक्स पर साझा किया है.
मोहम्मद बाघर गालिबफ ने पाकिस्तान में शांति वार्ता फेल होने और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की होर्मुज में नाकेबंदी के बाद यह चेतावनी दी तो यूजर्स को समझ में ही नहीं आया कि “ΔO_BSOH>0 ⇒ f(f(O))>f(O)” का मतलब क्या है.
एक्स यूजर्स ने बताया कि यह फॉर्मूला बताता है कि किसी नाकेबंदी पर तेल की कीमतें कैसे प्रतिक्रिया करती हैं. यहां, “O” का मतलब तेल की कीमतें हैं, और “BSOH” का मतलब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकेबंदी है. पहले हिस्से का मतलब है कि अगर नाकेबंदी बढ़ती है, तो तेल की कीमतें बढ़ेंगी.
दूसरा हिस्सा दिखाता है कि इसका असर रुकने वाला नहीं है. समय के साथ यह असर और मजबूत होता जाता है. कीमतों में हर बढ़ोतरी के बाद दूसरी, और भी बड़ी बढ़ोतरी होती है. ये सप्लाई में रुकावट, शिपिंग की ज्यादा लागत और बाजार की प्रतिक्रियाओं की वजह से होता है.
सोशल मीडिया यूजर्स के मुताबिक, ईरान के संदेश का अर्थ है कि नाकेबंदी से तेल की कीमतों में कोई साधारण, स्थिर बढ़ोतरी नहीं होगी. इससे महंगाई का एक चेन रिएक्शन शुरू हो जाएगा. ईरान यह कह रहा है कि नुकसान धीरे-धीरे बढ़ने के बजाय, हर कदम के साथ तेज़ी से बढ़ेगा.
همراهان من در این پرواز#Minab168 pic.twitter.com/xvXmDlSDiF
— محمدباقر قالیباف | MB Ghalibaf (@mb_ghalibaf) April 10, 2026
गालिबफ ने एक तस्वीर शेयर की जिसमें व्हाइट हाउस के पास पेट्रोल की कीमतें दिखाई गई हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर नाकेबंदी लागू होती है, तो अमेरिकी जल्द ही मौजूदा ईंधन कीमतों को याद करेंगे.
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि नाकेबंदी सोमवार को सुबह 10 बजे EDT, या ईरान में शाम 5.30 बजे शुरू होगी. यह ईरानी बंदरगाहों और तटीय इलाकों में आने या जाने वाले सभी जहाजों पर लागू होगी, जिनमें अरब खाड़ी और ओमान की खाड़ी के जहाज भी शामिल हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.