ढीले-ढाले कपड़े पहनकर थकना है और फिर सो जाना... बदले में मिलेंगे 12 लाख रुपये, जानें कहां निकली ये वैकेंसी?
ये वैकेंसी चीन के हेनान प्रांत में स्थित लुओ वाइल्डलाइफ जू ने निकाली है. यहां ऐसे लोगों की तलाश है, जो काले भालू का कॉस्ट्यूम पहनकर दर्शकों खासतौर पर बच्चों को एंटरटेन कर सके.
अगर भालू का कॉस्ट्यूम पहनने वाला शख्स सोशल मीडिया पर फेमस हो जाता है, तो उसका इंक्रीमेंट भी किया जाएगा. (प्रतीकात्मक फोटो)
नौकरी की दुनिया में अक्सर लोग अच्छी सैलरी, कम काम और बेहतर वर्क-लाइफ बैलेंस की तलाश करते हैं. अगर आपसे कोई कहे कि आपको सालाना करीब 12 लाख रुपये मिलेंगे, दिन में सिर्फ 7 घंटे काम करना होगा और थकने पर आराम से सो भी सकते हैं, तो शायद यकीन करना मुश्किल हो. चीन के एक चिड़ियाघर ने हाल ही में ऐसी ही अनोखी नौकरी निकाली है.
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये वैकेंसी चीन के हेनान प्रांत में स्थित लुओ वाइल्डलाइफ जू (Luohe Wildlife Zoo) ने निकाली है. ये चिड़ियाघर इसी साल मई में खुला है. यहां ऐसे लोगों की तलाश है, जो काले भालू का कॉस्ट्यूम पहनकर दर्शकों खासतौर पर बच्चों को एंटरटेन कर सके. नौकरी का मकसद चिड़ियाघर आने वाले लोगों को एक अलग और इंटरैक्टिव अनुभव देना है.
सैलरी ऑफर ने मचाया हंगामा
सबसे ज्यादा चर्चा इस जॉब की सैलरी को लेकर हो रही है. इस चिड़ियाघर के एड में कहा गया है कि इस नौकरी के लिए सालाना 1 लाख युआन यानी भारतीय रुपये में 12 लाख रुपये दिए जाएंगे. अगर भालू का कॉस्ट्यूम पहनने वाला शख्स सोशल मीडिया पर फेमस हो जाता है, तो उसका इंक्रीमेंट भी किया जाएगा. लुओ वाइल्डलाइफ जू के मैनेजमेंट का कहना है कि यह सिर्फ नौकरी नहीं, बल्कि युवाओं के लिए खुद को फेमस बनाने का एक शानदार मौका भी है.
दिलचस्प हैं नौकरी की शर्तें
यह काम जितना मजेदार दिखता है, उतनी ही दिलचस्प इसकी शर्तें भी हैं. सबसे बड़ी शर्त यह है कि काम के दौरान कैंडिडेट इंसानों की तरह बात नहीं कर सकता. उसे पूरा समय भालू की तरह ही बर्ताव करना होगा. यानी जरूरत पड़ने पर वह गुर्राने जैसी आवाजें निकालनी होंगी.भालू बना शख्स सिर्फ इमरजेंसी में मदद के लिए ही आवाज लगा सकता है.
नौकरी करते थक गए, तो सोने की परमिशन
इस चिड़ियाघर ने अपने विज्ञापन में यह भी लिखा है कि भालू बने शख्स को पर्यटकों के साथ खुलकर बातचीत करनी होगी, लेकिन शब्दों का इस्तेमाल नहीं कर सकते. उसे इशारों, हरकतों और मजेदार एक्टिंग के जरिए लोगों का मनोरंजन करना होगा. कभी नाचना, कभी उछलना-कूदना, कभी पेड़ पर चढ़ने की एक्टिंग करनी पड़ेगी. अगर थक गए, तो कोई बात नहीं, शख्स आराम से सो सकता है. ठीक वैसे जैसे भालू सो जाता है. यानी नींद को भी नौकरी का हिस्सा माना जाएगा.
कौन कर सकता है इस नौकरी के लिए अप्लाई?
- इस नौकरी के लिए उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए.
- कैंडिडेट फिजिकली फिट होना चाहिए.
- पुरुष और महिला दोनों इस जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
- भालू का कॉस्ट्यूम करीब 30 जिन (लगभग 15 किलोग्राम) तक हो सकता है. इसलिए अच्छी फिटनेस जरूरी है.
- नौकरी 7 घंटे की होगी. एक दिन का रेस्ट डे मिलेगा.
- खाना-पीना और रहना जू की तरफ से दिया जाएगा.
- अप्लाई करने की लास्ट डेट 31 जुलाई तय की गई है.
अब तक कितनों ने किया अप्लाई
दिलचस्प बात यह है कि नौकरी का विज्ञापन सामने आते ही अप्लाई करने वालों की होड़ मच गई.चिड़ियाघर के अधिकारियों के मुताबिक, अब तक करीब 500 लोगों ने आवेदन किया और कुछ ही दिनों में सभी पदों के लिए जरूरी आवेदन मिल गए.
मैनेजमेंट का मानना है कि अगर ये जॉब ऑफर सफल रहा, तो भविष्य में शेर, बाघ और अन्य जानवरों के किरदारों के लिए भी ऐसी वैंकेसी निकाली जा सकती है.
सबसे कम नौकरी देने वाली डिग्री, आज चौंका देगा लिस्ट का एक-एक नाम
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें