Donald Trump के चारों ओर स्टील की दीवार, कैसी है शपथ ग्रहण की सुरक्षा, कितने हजार सैनिक तैनात?

Donald Trump Inauguration: व्हाइट हाउस के दोनों ओर दो मील तक शहर का एक बड़ा हिस्सा लॉकडाउन रहेगा और सभी यातायात के लिए बंद रहेगा.

Published date india.com Updated: January 20, 2025 10:10 AM IST
Donald Trump के चारों ओर स्टील की दीवार, कैसी है शपथ ग्रहण की सुरक्षा, कितने हजार सैनिक तैनात?

Donald Trump Inauguration: डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं. पिछले कुछ महीनों में ट्रंप पर हमले के 5 से ज्यादा प्रयास हुए हैं. वहीं आतंकी हमले का भी खतरा है. इसलिए एफबीआई और अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां इस बड़े समारोह की सुरक्षा को लेकर काफी अलर्ट हैं. उद्घाटन समारोह में ट्रम्प और विश्व नेताओं के इर्द-गिर्द स्टील की एक अभेद्य रिंग बनाई गई है, जिसमें हजारों सैनिक तैनात हैं.

कैपिटल रोटुंडा बिल्डिंग

द सन की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रम्प ने शुक्रवार को घोषणा की है कि वाशिंगटन में खतरनाक रूप से ठंडे तापमान के कारण उद्घाटन समारोह बाहर नहीं, बल्कि परिसर के भीतर होगा. वह कैपिटल रोटुंडा बिल्डिंग के अंदर परेड का नेतृत्व करेंगे जैसा कि रोनाल्ड रीगन ने 1985 में किया था. दर्शक कैपिटल वन एरिना में लाइव स्ट्रीम किए गए कार्यक्रमों को देख सकेंगे. इससे भी सुरक्षा और पुख्ता होने में मदद मिलेगी.

कितने सैनिक और पुलिसकर्मी

-25 हजार पुलिस कर्मी
-7800 सैनिक

सुरक्षा के कितने घेरे

1. नेशनल गार्ड्स के चेकप्वाइंट
2. 30 मील की दूरी पर फेंसिंग की गई है, यहां सैनिक पेट्रोलिंग कर रहे हैं
3. ड्रोन का घेरा
4. हथियारबंद पुलिसकर्मी

क्या है बैन

लैपटॉप, पानी की बॉटल, सेल्फी स्टीक और बैनर

सबसे बुरे की तैयारी

लोन-वुल्फ-स्टाइल हमले के डर के चलते FBI ने सबसे खराब स्थिति के लिए तैयारी की है. दो FBI कमांड सेंटर, ड्रोन का एक समूह और 30 मील की “अदृश्य” बाड़ सुरक्षा अभियान को मजबूत करेगी. साथ ही हर राज्य से नेशनल गार्ड के सदस्य भी हैं. कचरा ढोने वाले ट्रकों, कंक्रीट ब्लॉकों और दो मीटर ऊंची काली बाड़ का एक विशाल घेरा क्षेत्र के चारों ओर एक नाकाबंदी की गई है. जो वाशिंगटन में अब तक की सबसे लंबी घेराबंदी है. आगंतुकों को चौकियों से होकर गुजरना होगा और हवाई अड्डे जैसी तलाशी देनी होगी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.