'ट्रैकर बंद कर होर्मुज से गुजरे तीन टैंकर', शिपिंग डाटा कंपनी का दावा, जवाब में ईरान बोला- वियतनाम वाले शिप को हमने दिया रास्ता
Hormuz: करीब ढाई महीने से होर्मुज को लेकर अमेरिका-ईरान में टकराव है. इसे खोलने की मांग दुनिया के तमाम देश कर रहे हैं.
(photo credit AI, for representation only)
Hormuz: माल्टा के झंडे वाले एजियोस फैनोरियोस-I ने होर्मुज स्ट्रेट पार कर लिया है. यह उन्हीं तीन जहाजों में से एक है जो ट्रैकर बंद कर स्ट्रेट से गुजरे थे. ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी के हवाले से ये दावा किया गया है.
क्या कहा ईरान ने
रिपोर्ट के मुताबिक होर्मुज पार करने वाला जहाज इराकी कच्चा तेल लेकर वियतनाम जा रहा था और उसने ईरान की ओर से सुझाए गए समुद्री मार्ग का इस्तेमाल किया. ईरान होर्मुज में जहाजों की आवाजाही को लेकर लगातार निगरानी और नियंत्रण की बात करता रहा है. इस समुद्री मार्ग को ईरान अपना बताने की हर संभव कोशिश कर रहा है.
ये भी पढ़िए- भारत के पड़ोसी देश में मिला 'कोहिनूर से 14 गुना बड़ा हीरा', 2.2 किलोग्राम के रूबी का लाल है रंग
शिपिंग डाटा कंपनियों का दावा
रॉयटर्स ने केप्लर और एलएसईजी के शिपिंग डेटा का हवाला देते हुए बताया कि तीन तेल टैंकरों ने अपने ट्रैकिंग सिस्टम बंद करके होर्मुज स्ट्रेट पार किया. ये तीनों क्रूड ऑयल लेकर इलाके से गुजरे थे.
कौन से हैं ये तीन ऑयल शिप
दावा किया गया कि इनमें से दो बहुत बड़े क्रूड कैरियर (वीएलसीसी) – एगियोस फैनोरियोस I और कियारा एम रविवार को स्ट्रेट से बाहर निकले. इनमें से हरेक में 2 मिलियन बैरल इराकी क्रूड ऑयल था.
वियतनाम जा रहा एगियोस फैनोरियोस I, 17 अप्रैल को बसरा मीडियम क्रूड लोड करने के बाद से दो पिछली कोशिशों में पानी के रास्ते गुजरने में नाकाम रहा था. कियारा एम का डेस्टिनेशन (गंतव्य) स्पष्ट नहीं है. एक तीसरे वीएलसीसी, बसरा एनर्जी ने अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी के जिर्क से 2 मिलियन बैरल अपर जाकुम क्रूड लोड किया था.
एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिकस, इस बीच अमेरिका की ओर से भेजे गए शांति प्रस्ताव का ईरान ने जवाब दिया जिसे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड टंप ने खारिज कर दिया. हालांकि ट्रंप ने यह साफ नहीं किया कि प्रस्ताव में ऐसी कौन-सी बातें थीं जिन्हें अमेरिका मानने को तैयार नहीं है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें