By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- World Hindi
- Tiktoker Shahzad Ahmad Commits Suicide After Rejection Of Marriage Proposal 16 Year Old Fangirl In Peshawar
टिकटॉक स्टार को अपनी 16 साल की 'फैन' से हुआ प्यार, लड़की ने ठुकराया शादी का प्रस्ताव तो कर ली खुदकुशी
लड़की महज 16 साल की है और स्कूल में पढ़ती है.
TikToker Shahzad Ahmad commits suicide पेशावर से ताल्लुक रखने वाले एक पाकिस्तानी टिकटॉक स्टार ने खुदकुशी कर ली है. उनका नाम शहजाद अहमद है. वह 20 साल के थे. शहजाद ने अपने किसी महिला प्रशंसक को शादी के लिए प्रस्ताव भेजा था, जिसे ठुकरा दिए जाने के चलते उन्होंने यह कदम उठाया. मीडिया रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई है.
द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने गुरुवार को बताया, टिकटॉक पर शहजाद के फॉलोअर्स की संख्या दस लाख से भी अधिक थी. वह पहले भी अपनी जान लेने की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन उन्हें बचा लिया गया था.
शहजाद के भाई सज्जात ने अपनी दर्ज शिकायत में कहा, “शहजाद को एक लड़की से प्यार था, लेकिन उसके पिता ने बार-बार भेजे गए शादी के प्रस्ताव ठुकरा दिया, जिसके चलते शहजाद काफी परेशान हो गया था और आखिर उसने खुदकुशी कर ली.”
शहजाद के एक दोस्त ने द एक्सप्रेस ट्रिब्यून को बताया, “दो साल पहले एक लड़की ने खुद को शहजाद का फैन बताते हुए उससे संपर्क किया था. धीरे-धीरे दोस्ती का यह रिश्ता प्यार में बदल गया. लेकिन लड़की महज 16 साल की है और स्कूल में पढ़ती है. शहजाद ने लड़की को प्रपोज भी किया था, लेकिन लड़की की उम्र कम होने के चलते उसे मना कर दिया गया.”
(इनपुट आईएएनएस)
Also Read:
-
60 दिन में टूट गई थी Manoj Bajpayee की शादी? अपनी जान लेने पर उतारू थे एक्टर, रोज़ साथ सोने आते थे दोस्त!
-
ईरान का दोस्त बड़ी मुसीबत में, 'मंगल ग्रह वाली टेक्नोलॉजी' से हमला, 3 देशों ने मिलकर बनाया और दाग दिया AI सुसाइड ड्रोन
-
पूरे परिवार ने एक साथ की आत्महत्या! जहर पीने से 3 लोगों की मौत, ICU में सबसे छोटी बेटी
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें