अफगानिस्तान से दुश्मनी पाकिस्तान को पड़ी भारी, चिकन को पछाड़कर टमाटर की कीमत पहुंची 700 रुपए किलो!

पाकिस्तान में इन दिनों सब्जियों की बढ़ती कीमतों के चलते बाजारों में हाहाकार मचा हुआ है. पिछले कई दिनों से अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव और व्यापारिक रास्तों के बंद होने के चलते टमाटर की कीमतों में उछाल देखने को मिला है.

Published date india.com Published: October 21, 2025 8:32 AM IST
tomatoes price image

Tomatoes Price Hike in Pakistan: पाकिस्तान-अफगानिस्तान की सीमा पर पिछले कई दिनों से सैन्य संघर्ष और तनाव चल रहा है. जिसके बाद अफगानिस्तान से पाकिस्तान में टमाटर का निर्यात पूरी तरह बंद हो गया है. जिसके बाद टमाटर की कीमतें आसमान छूने लगी हैं. कीमतों में अचानक आई बढ़ोतरी के चलते उपभोक्ताओं के लिए टमाटर खरीदना मुश्किल हो गया है. ऐसे में लोग खाने में टमाटर की जगह अलग-अलग विकल्पों का इस्तेमाल कर रहे हैं.

पाकिस्तान के लाहौर, कराची, पेशावर और झेलम जैसे शहरों में टमाटर की कीमतें 700 पाकिस्तानी रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई हैं. जो इस समय पाकिस्तान में चिकन की कीमत (लगभग 600 रुपये किलो) से भी ज्यादा हैं. पाकिस्तान की जनता के लिए ये बढ़ती महंगाई का बड़ा झटका साबित हो रहा है.

किन वजहों से आई बाढ़?

सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान में पिछले दिनों आई बाढ़ और भयंकर तबाही के चलते फसलें खराब हो गईं जिससे पाकिस्तान में टमाटरों की कीमतों ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है. वहीं, अब अफगानिस्तान से पाकिस्तान में आने वाले टमाटर की सप्लाई पर भी रोक लग गई है. अफगान निर्यात के निलंबन से पूरे पाकिस्तान में टमाटर समेत कई सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं.

बाढ़ बनी बड़ी वजह

पंजाब प्रांत में आई बाढ़ के चलते बड़े स्तर पर फसलें बर्बाद हो गईं थी, जिसके चलते सिंध प्रांत में नई फसलों के बाजारों तक पहुंचने में देरी हो रही है. पाकिस्तान के कराची शहर में 90 प्रतिशत टमाटर की मांग ईरान से पूरी हो रही है, हालांकि ये आपूर्ति सीमित है. बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक ये संकट अगले कुछ हफ्तों तक जारी रहेगा.

सबसे ज्यादा इस शहर में बढ़ी टमाटर की कीमत

पाकिस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक इस समय पाकिस्तान के पंजाब के झेलम और गुजरांवाला में टमाटरों के दामों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी आई है. झेलम में टमाटर के दाम 700 रुपए प्रति किलो पहुंच गए हैं जबकि पंजाब के गुजरांवाला में टमाटर 575 रुपए प्रति किलो बिक रहे हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.