Train Accident In Pakistan 30 People Died 50 Injured After Sir Syed Express Collided With The Millat Express
Train Accident In Pakistan: पाकिस्तान में दो ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, हादसे में अबतक 30 लोगों की मौत, 50 घायल
Train Accident In Pakistan: पाकिस्तान के सिंध प्रांत में दो यात्री ट्रेनों, सर सैयद एक्सप्रेस और मिल्लत एक्सप्रेस के बीच हुई भीषण टक्कर में अबतक 30 लोगों की मौत हो गई है और 50 से ज्यादा लोग घायल हैं.
Train Accident In Pakistan: पाकिस्तान के सिंध प्रांत में सर सैयद एक्सप्रेस (Sir Syed Express) और मिल्लत एक्सप्रेस (Millat Express) के बीच रैती और औबारो रेलवे स्टेशनके बीच हुई आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में अबतक कम से कम 30 यात्रियों की मौत की खबर है वहीं 50 से ज्यादा यात्री इस दुर्घटना में घायल बताए जा रहे हैं. बताया कि जा रहा है कि सर सैयद एक्सप्रेस लाहौर से कराची जा रही थी और इस बीच धार्की के पास वह मिल्लत एक्सप्रेस से आमने-सामने टकरा गई. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक दुर्घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और राहत-बचाव कार्य जारी है.
डॉन अखबार के मुताबिक आमने-सामने की इस टक्कर की वजह से मिल्लत एक्सप्रेस की बोगियां पटरी से नीचे पलट गईं. इस भीषण रेल हादसे के बाद घोटकी, ओबारो और मीरपुर के अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया गया है. घोटकी के डेप्युटी कमिश्नर उस्मान अब्दुल्ला ने बताया कि हादसे में अबतक कम से कम 30 लोग मारे गए हैं और 50 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. दोनों ट्रेनों की बोगियों के पलट जाने की वजह से लोगों को निकालने में काफी दिक्कत आ रही है.
पाकिस्तानी अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मरने वालों की संख्या काफी बढ़ सकती है. डेप्युटी कमिश्नर ने कहा कि हादसे में 13 से 14 बोगियां पलट गई हैं और इनमें से 6 से 8 पूरी तरह से नष्ट हो गई हैं. उन्होंने कहा कि कई लोग अभी भी बोगियों में फंसे हुए हैं और उन्हें निकालने में काफी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है. डेप्युटी कमिश्नर ने कहा कि राहत ट्रेन को रवाना कर दिया गया है.
डेप्युटी कमिश्नर ने कहा कि पलटी हुई बोगियों से लोगों को निकालने का काम बहुत ही चुनौतीपूर्ण है. बोगियों में फंसे लोगों को निकालने के लिए बड़ी मशीनों को घटनास्थल पर लाना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि सभी डॉक्टरों को काम पर बुला लिया गया है. यात्रियों को राहत देने के लिए मेडिकल कैंप बनाया जा रहा है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.