ईरान संग 'न्यूक्लियर डस्ट डील' पर बड़ा खुलासा, ट्रंप ने खुद बताई सच्चाई, जानिए क्या कहा

डोनाल्ड ट्रंप ईरान के Nuclear Dust को वापस ले जाने की योजना बना रहा है. दोनों देशों के बीच, एक व्यापक समझौते पर काम चल रहा है जिसके जल्द पूरे होने की उम्मीद है.

Published date india.com Published: April 17, 2026 11:46 PM IST
USA, Iran, lunatics, Donald Trump, Tehran, nuclear weapons, Florida, Israel, Middle East, Europe, Strait of Hormuz, United States, Russia, Oman, Pakistan
(Image: Al Jazeera)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान संग चल रही ‘न्यूक्लियर डस्ट डील’ पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि Operation Epic Fury के तहत, ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य अभियान में प्रगति हुई है. ट्रंप का कहना है कि इस मिशन का उद्देश्य ईरान के कथित न्यूक्लियर प्रोग्राम को रोकना और क्षेत्र में स्थिरता लाना था. उन्होंने दावा किया कि अब ईरान का न्यूक्लियर प्रोग्राम सस्पेंड कर दिया गया है. वहीं, ईरान ने भी होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा खोल दिया है, जिससे वैश्विक व्यापार को राहत मिली है.

ट्रंप का ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम पर दावा

ट्रंप ने यह भी दावा किया कि ईरान की न्यूक्लियर योजनाओं को काफी हद तक खत्म कर दिया गया है. उन्होंने Nuclear Dust का जिक्र करते हुए कहा कि यह वही है, जो सैन्य कार्रवाई के बाद भी बची हुई है और अमेरिका इसे वापस ले जाने की योजना बना रहा है. हालांकि ईरान हमेशा से यह कहता रहा है कि उसका यूरेनियम संवर्धन कार्यक्रम केवल ऊर्जा उत्पादन और शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए है, न कि हथियार बनाने के लिए.

दोनों देशों के बीच समझौते पर चल रही बात?

उन्होंने संकेत दिया कि अमेरिका और ईरान के बीच, एक व्यापक समझौते पर काम चल रहा है, जिसके जल्द पूरे होने की उम्मीद है. ट्रंप ने कहा कि आने वाले दिनों में आगे की बातचीत हो सकती है और यह प्रक्रिया काफी तेजी से आगे बढ़ सकती है. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि समझौते के बाद, वह पाकिस्तान के इस्लामाबाद की यात्रा भी कर सकते हैं, हालांकि अभी यह तय नहीं है. उनका दावा है कि दोनों देशों के बीच बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है.

ऊर्जा बाजार और वैश्विक असर भी समझ लें

ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका होर्मुज क्षेत्र में माइन क्लियरेंस और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में जुटा है, ताकि तेल परिवहन सुरक्षित रह सके. उन्होंने $20 बिलियन की कैश फॉर यूरेनियम डील की खबरों को गलत बताया. इस पूरे घटनाक्रम का असर वैश्विक ऊर्जा बाजार, कूटनीति और तेल आपूर्ति पर बड़ा हो सकता है. क्योंकि होर्मुज स्ट्रेट और ईरान की नीतियां पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को सीधे प्रभावित करती हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.