Trump Sanctions On Russian Oil Firms Know How Deep Its Impact On India
ट्रंप ने फिर खेला 'तेल वाला खेल'... लगा दिया रूस की 2 तेल कंपनियों पर प्रतिबंध, जानें भारत पर कितना गहरा होगा इसका असर?
Trump sanctions Russian oil: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन में युद्ध न रोक पाने के कारण रूस के प्रति बढ़ती नाराजगी के बीच इन प्रतिबंधों की घोषणा की है.
Trump sanctions Russian oil: अमेरिका ने बुधवार देर रात को रूसी तेल कंपनियों के खिलाफ प्रतिबंधों की घोषणा की है. अमेरिका का कहना है कि यूक्रेन में युद्ध को समाप्त करने के लिए शांति प्रक्रिया के प्रति रूस की गंभीर प्रतिबद्धता की कमी के चलते यह कार्रवाई की गई है. आइये जानते हैं कि इन प्रतिबंधों का भारत पर क्या असर पड़ेगा.
अमेरिका ने रूस की रोजनेफ्ट और लुकॉइल तेल कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया है. भारत इन्हीं दोनों कंपनियों से तेल खरीदता है. ऐसे में इन कंपनियों पर प्रतिबंधों का नकारात्मक असर भारत पर भी पड़ सकता है. अमेरिका को लगता है कि यह प्रतिबंध रूस पर दबाव बढ़ाएंगे और वह यूक्रेन से शांति वार्ता के लिए राजी होगा. तेल संबंधी अमेरिकी प्रतिबंधों के ऐलान के बाद रूस ने कहा कि इन प्रतिबंधों से विकासशील देशों की तेल और गैस आपूर्ति पर असर पड़ेगा.
क्या कहा ट्रंप ने
ट्रंप ने बुधवार को ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने अमेरिकी वित्त विभाग का एक बयान पोस्ट किया, जिसका शीर्षक था, वित्त विभाग ने प्रमुख रूसी तेल कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए, मास्को से तुरंत युद्धविराम पर सहमत होने का आह्वान किया.
पहली बार रूस पर एक्शन
यह पहली बार है जब ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान यूक्रेन में चल रहे युद्ध के कारण रूस पर प्रतिबंध लगाए हैं.
Add India.com as a Preferred Source
यूरोपीय संघ भी नहीं खरीदेंगे रूस से गैस
इससे पहले बुधवार को, समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन में युद्ध, जो अपने चौथे वर्ष में प्रवेश करने से कुछ ही महीने दूर है, को रोकने के लिए यूरोपीय संघ के देशों ने मास्को के खिलाफ प्रतिबंधों के 19वें पैकेज को मंजूरी दी. इन प्रतिबंधों में रूसी प्राकृतिक गैस आयात पर प्रतिबंध भी शामिल था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.