फ्रांस के राष्ट्रपति की पत्नी के लिए समर्थकों से भिड़ गए ट्रंप, बोले- ब्रिगिट मैक्रों एक महिला हैं और तुमसे खूबसूरत

Trump Comments on Brigitte Macron: दक्षिणपंथी इंफ्लूएंसर ओवेन्स ने दावा किया था कि फ्रांस की फर्स्ट लेडी, ब्रिगिट मैक्रॉन, एक पुरुष हैं. ट्रंप ने ओवेंस की इस बात का मजाक उड़ाया है.

Published date india.com Published: April 10, 2026 8:04 AM IST
फ्रांस के राष्ट्रपति की पत्नी के लिए समर्थकों से भिड़ गए ट्रंप, बोले- ब्रिगिट मैक्रों एक महिला हैं और तुमसे खूबसूरत
(photo credit AI, for representation only)

Trump Comments on Brigitte Macron: पिछले हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिगिट का मजाक उड़ाया था. अब ट्रंप ने यूटर्न मारते हुए ब्रिगिट मैक्रों की तारीफ की है और उन्हें एक खूबसूरत महिला बताया है.

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप ने बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने कंजर्वेटिव मीडिया में अपने सबसे प्रभावशाली समर्थकों पर जमकर निशाना साधा. ये समर्थक ईरान के साथ उनके युद्ध का विरोध कर रहे थे. साथ ही राष्ट्रपति ने दक्षिणपंथी प्रभावशाली महिला कैंडिस ओवेन्स का मजाक भी उड़ाया. कैंडिस ओवेन्स ने यह दावा किया था कि फ्रांस की प्रथम महिला ब्रिगिट मैक्रों असल में एक पुरुष हैं.

होर्मुज का नक्शा ‘बेच’ रहा ईरान, कीमत है 18.49 करोड़ रुपये, जानें क्या है इस मैप में

ट्रंप ने क्या लिखा ब्रिगिट मैक्रों के बारे में

ट्रंप ने लिखा, पागल कैंडिस ओवेन्स जो फ्रांस की अत्यंत सम्मानित प्रथम महिला पर पुरुष होने का आरोप लगाती हैं, जबकि वह एक महिला हैं. उम्मीद है कि इस चल रहे मुकदमे में उन्हें हर्जाने के तौर पर ढेर सारा पैसा मिलेगा. सच कहूं तो, मेरी नजर में फ्रांस की प्रथम महिला, कैंडिस के मुकाबले कहीं ज्यादा खूबसूरत महिला हैं. दोनों की खूबसूरती में तो कोई तुलना ही नहीं की जा सकती.

(photo credit AI, for representation only)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

बता दें कि ओवेंस ने झूठा दावा किया था कि मैक्रॉन का जन्म ‘जीन-मिशेल ट्रोग्न्यू’ नाम से हुआ था. मैक्रॉन ने जुलाई में ओवें. पर मानहानि का मुकदमा दायर किया था.

ट्रंप पूर्व सहयोगियों को कहा, बेवकूफ

गुरुवार को ‘ट्रुथ सोशल’ पर की गई पोस्ट में, ट्रंप ने अपने कई पूर्व सहयोगियों को ‘कम IQ वाले… बेवकूफ लोग’ और ‘पागल, झगड़ा करने वाले’ करार दिया. ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ शुरू होने के बाद, टकर कार्लसन, कैंडिस ओवेन्स, मेगिन केली और एलेक्स जोन्स ने राष्ट्रपति के एजेंडे का विरोध करना शुरू कर दिया है.

ट्रंप ने कहा, “मुझे पता है कि ये लोग सालों से मुझसे क्यों लड़ रहे हैं. इसकी खास वजह यह है कि उन्हें लगता है कि ईरान जो आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला दुनिया का नंबर एक देश है के पास परमाणु हथियार होना बहुत अच्छी बात है. ऐसा इसलिए है क्योंकि इन सभी में एक बात समान है: इनका IQ बहुत कम है. ये लोग बेवकूफ हैं; ये खुद भी यह बात जानते हैं, इनके परिवार वाले भी जानते हैं, और बाकी सभी लोग भी जानते हैं.

इन चारों दक्षिणपंथी विश्लेषकों का दावा है कि इजराइल के दबाव में आकर ट्रंप को गुमराह किया गया और उनसे यह युद्ध शुरू करवाया गया. उनका यह भी कहना है कि राष्ट्रपति ने अपने ‘अमेरिका फर्स्ट’ वाले चुनावी वादों को भुला दिया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.