Tsunami Alert 7 Point 5 Magnitude Earthquake Strikes Japan Tsunami Warning Issued
Earthquake: जापान में भूकंप के जोरदार झटके, 7.6 मापी गई तीव्रता - 10 फीट ऊंची सुनामी का अलर्ट जारी
Japan Earthquake: जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने भीषण भूकंप के बाद कई प्रांत के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है. अलर्ट में बताया गया है कि यहां 3 मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं.
Japan Earthquake: जापान के आओमोरी प्रांत में भूकंप के जोरदार झटके महूसस किये गये. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.6 मापी गई. भूकंप का केंद्र 50 किमी की गहराई में था. भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट (Japan Tsunami Alert) जारी किया गया. जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने कई प्रांतों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है. अलर्ट में बताया गया है कि यहां 10 मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं.
50 KM की गहराई में था भूकंप का केंद्र
जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) ने बताया कि भूकंप के झटके स्थानीय समय के मुताबिक, रात 11:15 बजे उत्तरी और पूर्वी जापान के बड़े इलाकों में महसूस किये गये. JMA ने बताया कि भूकंप का सेंटर आओमोरी से लगभग 80 km (50 मील) दूर और लगभग 50 km (30 मील) गहराई में था.
लगातार मॉनिटरिंग कर रहे अधिकारी
पब्लिक ब्रॉडकास्टर NHK ने बताया कि प्रभावित इलाकों में स्थित सभी न्यूक्लियर पावर स्टेशनों की तुरंत सेफ्टी जांच शुरू कर दी गई है. हालांकि, अभी तक किसी भी प्लांट को नुकसान पहुंचने की सूचना नहीं है. लेकिन एहतियातन इंजीनियर और सुरक्षा टीमें मौके पर मौजूद हैं. अधिकारियों का कहना है कि प्लांट्स सुरक्षित हैं, लेकिन लगातार मॉनिटरिंग जारी रहेगी.
जापा में हर साल करीब 1500 भूकंप आते हैं
मालूम हो कि जापान दुनिया के सबसे ज्यादा भूकंप प्रभावित देशों में से एक है. यह चार बड़े टेक्टोनिक प्लेटों पर बसा है और प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फायर’ का हिस्सा है. हर साल यहां करीब 1500 भूकंप आते हैं. राहत की बात यह है कि अब तक इस भूकंप में किसी तरह के बड़े नुकसान या जनहानि की जानकारी सामने नहीं आई है.
राहत एजेंसियां सतर्क
बचाव दल तटीय इलाकों में चौकसी बढ़ा रहे हैं, जबकि पुलिस और फायर डिपार्टमेंट जरूरत पड़ने पर तुरंत मदद पहुंचाने के लिए तैयार हैं. अधिकारियों ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे सरकारी एजेंसियों द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें और सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं. जापान जैसे भूकंप-प्रवण देश में सतर्क रहना और सही जानकारी पर काम करना बेहद जरूरी है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.