
Gargi Santosh
गार्गी संतोष, जी मीडिया के India.com में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह हाइपरलोकल, नेशनल और वर्ल्ड सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. गार्गी को लाइफस्टाइल, हेल्थ, टेक्नोलॉजी, और ... और पढ़ें
नए साल 2026 की शुरुआत होते ही UAE में एक बड़ा रेगुलेटरी रीसेट लागू हो जाएगा, इसका असर आम लोगों की जिंदगी पर पड़ेगा. आप क्या खाते हैं, बच्चों का स्कूल कितना दूर है, टैक्स कैसे भरते हैं और सोशल मीडिया पर कमाई कैसे करते हैं – हर चीज में बदलाव हुआ है. सरकार का उद्देश्य देश को ज्यादा पर्यावरण-अनुकूल, व्यवस्थित और पारदर्शी बनाना है. ये बदलाव भले ही लोगों की भलाई के लिए हों, लेकिन नियम नहीं मानने पर भारी जुर्माना भी लग सकता है.
पर्यावरण को बचाने की दिशा में UAE ने बड़ा कदम उठाया है. 1 जनवरी, 2026 से सिंगल-यूज प्लास्टिक की लिस्ट और लंबी हो गई है. अब प्लास्टिक के कप, ढक्कन, प्लेट, चम्मच-कांटे, स्ट्रॉ, स्टिरर और स्टायरोफोम के फूड बॉक्स पूरी तरह बैन हो चुके हैं. यह नियम इन चीजों के आयात, निर्माण और बिक्री – तीनों पर लागू होगा. अगर कोई बिजनेस नियम तोड़ता है, तो उस पर कम से कम AED 2,000 का जुर्माना लगेगा, जो बार-बार गलती करने पर AED 10,000 तक पहुंच सकता है.
इसके अलावा, अब पूरे UAE में जुमे की नमाज का समय 12:45 PM तय किया गया है. इसी वजह से दुबई के सभी प्राइवेट स्कूलों को शुक्रवार को 11:30 AM तक छुट्टी देनी होगी. इससे बच्चों और स्टाफ को समय पर मस्जिद पहुंचने में आसानी होगी. बड़े छात्रों के लिए कुछ स्कूल ऑनलाइन क्लास का विकल्प भी दे सकते हैं, लेकिन इसके लिए अनुमति जरूरी है. जो स्कूल इन नियमों का पालन नहीं करेंगे, उन पर शिक्षा विभाग कार्रवाई कर सकता है.
टैक्स से जुड़े नियम भी सख्त हो गए हैं, अब VAT रिफंड हमेशा के लिए जमा नहीं रहेगा. अगर आपने ज्यादा टैक्स दिया है, तो 5 साल के अंदर रिफंड क्लेम करना जरूरी होगा, वरना पैसा चला जाएगा. इसके अलावा, सरकार अब 15 साल तक टैक्स चोरी के मामलों की जांच कर सकती है. वहीं, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के लिए भी नया नियम है. अगर आप इंस्टाग्राम, यूट्यूब या टिकटॉक पर प्रमोशन से पैसे या गिफ्ट लेते हैं, तो 31 जनवरी 2026 तक प्रोफेशनल परमिट लेना जरूरी है. बिना परमिट काम करने पर AED 10,000 का जुर्माना लग सकता है.
2026 से मीठे पेयों पर टैक्स भी बदल गया है. अब जितनी ज्यादा चीनी, उतना ज्यादा टैक्स. ज्यादा शुगर वाले ड्रिंक्स महंगे होंगे, जबकि कम या बिना चीनी वाले ड्रिंक्स पर टैक्स नहीं लगेगा. इसका मकसद लोगों को हेल्दी विकल्प चुनने के लिए प्रेरित करना है. कुल मिलाकर, जनवरी 2026 से UAE में नियम ज्यादा स्मार्ट और लोगों के हित में बनाए गए हैं. अगर समय रहते इन बदलावों को समझ लिया जाए और नियमों का पालन किया जाए, तो न सिर्फ जुर्माने से बचा जा सकता है, बल्कि एक बेहतर और व्यवस्थित जीवन भी जिया जा सकता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.