गायब हो गए इस देश के 2 लाख सैनिक! सीमा पर जारी जंग के बीच लापता जवानों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन

हाल ही में यूक्रेन के रक्षा मंत्री मायखाइलो फेडोरोव ने कहा कि उनके देश के लगभग 2 लाख सैनिक बिना आधिकारिक छुट्टी के भाग गए हैं या लापता हो गए हैं. यूक्रेनी संसद वेरखोव्ना राडा के सामने बोलते हुए मायखाइलो फेडोरोव ने ये जानकारी दी.

Published date india.com Published: January 16, 2026 3:28 PM IST
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Russia-Ukraine war: रूस और यूक्रेन में जारी जंग को चार साल पूरे होने वाले हैं. दोनों ही देशों के लाखों जवान सीमावर्ती इलाकों में तैनात हैं. दुनिया भर के नेताओं की लाख कोशिशों के बाद भी ये जंग रोकी नहीं जा सकी है. इस बीच लंबे युद्ध के कई बुरे प्रभाव भी नजर आने लगे हैं.

हाल ही में यूक्रेन के रक्षा मंत्री मायखाइलो फेडोरोव ने कहा कि उनके देश के लगभग 2 लाख सैनिक बिना आधिकारिक छुट्टी के भाग गए हैं या लापता हो गए हैं. यूक्रेनी संसद वेरखोव्ना राडा के सामने बोलते हुए मायखाइलो फेडोरोव ने ये जानकारी दी.

यूरेशियन टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, मायखाइलो फेडोरोव ने यह भी बताया कि लगभग 20 लाख यूक्रेनी नागरिकों पर अनिवार्य सैन्य सेवा और मोबिलाइजेशन की जिम्मेदारी से बच कर भागने के लिए केस दर्ज किए गए हैं और ये लोग “वांटेड” लिस्ट में हैं.

सतह पर आई समस्या

रूस से लड़ाई में यूक्रेन कई तरह के संकट का सामना कर रहा है. यूक्रेन को आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ रहा है. लंबे समय से ये खबरें भी आ रही थीं कि यूक्रेनी जवान बड़ी संख्या में सेना छोड़ रहे हैं. हालांकि, ये पहली बार है जब किसी बड़े राजनेता ने इस समस्या को स्वीकार किया है. यूक्रेन के रक्षा मंत्री मायखाइलो फेडोरोव के बयान से इस समस्या की गंभीरता का पता चलता है.

बता दें कि युद्ध शुरू होने के बाद से यूक्रेनी कानून के तहत 18 से 60 साल की उम्र के सभी पुरुषों को सेना में रजिस्टर करना होता है. यूक्रेन का मार्शल लॉ 23 से 60 साल के उन सभी पुरुषों को युद्धग्रस्त देश छोड़ने से रोकता है जो सैन्य सेवा के लिए फिट हैं. हालांकि सरकारी सख्ती के बावजूद लाखों लोग देश छोड़ कर जा चुके हैं.

कौन है जंग रोकने में बाधा?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में कहा था कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन किसी समझौते के लिए तैयार हैं, जबकि यूक्रेन उतना तैयार नजर नहीं आता. रूस भी इसी बात को दोहरा रहा है. हालांकि जेलेंस्की का कहना है कि जब तक रूस यूक्रेन की कब्जे में ली गई जमीन नहीं लौटाता तब तक युद्ध नहीं रुक सकता. दूसरी तरफ यूक्रेन के यूरोपीय सहयोगियों का कहना है कि रूस को यूक्रेन में अपना युद्ध खत्म करने में कोई खास दिलचस्पी नहीं है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

एक दूसरे पर हमले जारी

रूस और यूक्रेन ड्रोन और मिसाइलों से एक दूसरे पर हमले जारी रखे हुए हैं. रूस ने हाल ही में यूक्रेन पर न्यूक्लियर क्षमता वाली ओरेश्निक बैलिस्टिक मिसाइल दागी जिससे तनाव और भी बढ़ गया. अमेरिका और ब्रिटेन के नेताओं ने इस हमले को लापरवाही भरा बताया है और कहा है कि यह क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है. वहीं रूस ने दावा किया कि ओरेश्निक ने एक एविएशन रिपेयर फैक्ट्री को निशाना बनाया था.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.