Ukraine Ready For Peace Deal With Russia Says Uk Pm Troops Sends After Ceasefire
खत्म होने जा रहा है रूस–यूक्रेन युद्ध? शांति समझौते पर तैयार हुए जेलेंस्की, लेकिन ये शर्त माननी होगी
Russia-Ukraine War Updates: फरवरी 2022 से रूस और यूक्रेन के बीच जंग चल रही है. लेकिन अब राहत वाली खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जेलेंस्की शांति समझौते के लिए तैयार हो गए.
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टार्मर ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से फोन पर बात करते हुए एक बार फिर साफ किया कि युद्ध रुकने की स्थिति में यूके यूक्रेन में जमीन पर सैनिक भेजने – यानी boots on the ground रखने के लिए तैयार है. प्रधानमंत्री स्टार्मर ने जेलेंस्की के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यूक्रेनी जनता जिस साहस और हिम्मत से लगातार रूसी हमलों का सामना कर रही है, वह दुनिया के लिए मिसाल है. उन्होंने कहा कि चाहे हालात कितने भी कठिन हों, यूके यूक्रेन का साथ निभाएगा.
सीजफायर के बाद सेना को तैनात करने की तैयारी
दोनों नेताओं के बीच बातचीत का फोकस coalition of the willing की उन तैयारियों पर रहा. जिसमें कई देश मिलकर यूक्रेन में बहुराष्ट्रीय बल तैनात करेंगे. हालांकि, यह तैनाती तभी होगी जब जमीन पर लड़ाई रुक जाए और सीजफायर लागू हो. ब्रिटेन की ओर से कहा गया कि वह सुरक्षा, प्रशिक्षण और जमीन पर स्थिरता बनाए रखने के लिए सैनिक भेजने को तैयार है, ताकि युद्ध के बाद की परिस्थितियों में कीव को सुरक्षित रखा जा सके. यह कदम इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि रूस पहले ही कह चुका है कि किसी भी विदेशी सैनिक की तैनाती पूरी तरह अस्वीकार्य है.
और किन मुद्दों पर चर्चा हुई?
दोनों नेताओं ने हाल ही में जिनेवा में हुई कूटनीतिक बातचीत पर भी चर्चा की. इन वार्ताओं का उद्देश्य यूक्रेन के लिए न्यायपूर्ण और टिकाऊ शांति का रास्ता तलाशना है. स्टार्मर ने कहा कि यूक्रेन को भरोसा रखना चाहिए कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही हर बातचीत में ब्रिटेन उसकी आवाज बनेगा. Downing Street की ओर से जारी बयान में भी कहा गया कि यूके आने वाले समय में यूक्रेन का राजनीतिक, सैन्य और मानवीय समर्थन जारी रखेगा, चाहे संघर्ष कितनी भी देर चले.
रूस ने आपत्ति जताई
बातचीत के आखिरी में दोनों नेताओं ने सहमति जताई कि वे निकट भविष्य में फिर से बातचीत करेंगे और अंतरराष्ट्रीय गठबंधन के कदमों को आगे बढ़ाएंगे. इस बीच रूस ने यूक्रेन में संभावित विदेशी सैन्य तैनाती पर कड़ी आपत्ति जताई है और इसे अस्वीकार्य बताते हुए चेतावनी दी है. लेकिन यूके का कहना है कि वह केवल युद्ध बंद होने के बाद और शांति स्थापित करने के लिए ही सैनिक भेजने पर विचार कर रहा है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.