UK Elections: काउंटिग जारी..; लेबर सरकार बनने को बस तैयार, ऋषि सुनक ने दी कीर स्टार्मर को बधाई

ब्रिटेन में 4 जुलाई  को प्रधानमंत्री पद के लिए चुनाव हुए थे. जिसको लेकर काउटिंग जारी है. अब तक के सामने आए रुझानों में लेबर पार्टी को भारी बहुमत से जीत मिलती दिख रही है, वहीं कंजर्वेटिव पार्टी के नेता और निवर्तमान प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने अपनी हार के स्वीकार कर लिया है. 

Published date india.com Published: July 5, 2024 11:12 AM IST
UK Elections: काउंटिग जारी..; लेबर सरकार बनने को बस तैयार, ऋषि सुनक ने दी कीर स्टार्मर को बधाई

UK Election Results 2024: ब्रिटेन में 4 जुलाई  को प्रधानमंत्री पद के लिए वोटिंग हुई थीं. रात 10 बजे वोटिंग खत्म होने के बाद से ही काउटिंग होना शुरू हो गया था जो कि अभी भी जारी है. अब तक सामने आए रुझानों के मुताबिक ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी पिछड़ती हुई नजर आ रही है. वहीं लेबर पार्टी को बड़े बहुमत के साथ जीत हासिल होती नजर आ रही है. इसी बीच कंजर्वेटिव पार्टी के नेता और निवर्तमान प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने अपनी हार मान ली है. आपको बता दें कि ऋषि सुनक ने रिचमंड और नॉर्थहेलर्टन में अपनी सीट को बरकरार रखा है.

आपको बता दें ऋषि सुनक ने लेबर पार्टी को जीत की बधाई दी है. इसके अलावा ऋषि सुनक ने लेबर पार्टी के नेता और ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बनने की राह पर चल रहे कीर स्टार्मर को फोन करके जीत की बधाई दी है. इसके आगे ऋषि सुनक ने कहा अब मैं लंदन जाऊंगा और वहां जाकर चुनाव के नतीजों को लेकर मंथन करूंगा.

ब्रिटेन में अपनी सरकार बनाने के हाउस ऑफ कॉमन्स की 650 में से 326 सीटें चाहिए होती हैं. अभी तक सामने आए रूझानों में लेबर पार्टी को 352 सीटों पर जीत मिलती नजर आ रही है, वहीं कंजर्वेटिव पार्टी केवल 74 सीटों पर ही सिमट गई है.

लेबर पार्टी की जीत पर क्या बोले स्टार्मर?

लेबर पार्टी के नेता और ब्रिटेन के बनने जा रहे नए प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने सभी मतदाताओं को धन्यवाद दिया है. इसके आगे उन्होंने कहा कि ब्रिटने नए बदलाव के लिए तैयार है. ब्रिटेन की होलबोर्न और सेंट पैनक्रास सीट पर जीतने के बाद 61 वर्षीय कीर स्टार्मर बोले, ‘चाहे लोगों ने मुझे वोट दिया हो या नहीं, ‘मैं इस निर्वाचन क्षेत्र के हर व्यक्ति की सेवा करूंगा.’

एग्जिट पोल में क्या रहा परिणाम?

ब्रिटने में अधिकतर देखा गया है कि वहां चुनाव नतीजों से पहले आए एग्जिट पोल हमेंशा सही साबित हुए हैं. इस बार के एक्जिट पोल के मुताबिक लेबर पार्टी को 410 सीटों पर जीत मिल सकती है, वहीं ऋषि सुनक के नेतृत्व वाली कंजर्वेटिव पार्टी को 131 सीटों पर जीत मिल सकती है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.