ईरान जंग के बीच अमेरिका ने भारत के दुश्मन से की बड़ी डील, जानिए किन मुद्दों पर बनी बात

डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग के बीच व्यापार और आर्थिक मुद्दों पर बड़ी सहमति बनी है. चीन ने पहली बार टैरिफ, निवेश, कृषि उत्पाद और विमान खरीद से जुड़े समझौतों का खुलासा किया है.

Written by: Gargi Santosh
Published: May 17, 2026, 10:23 PM IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब चीन के दौरे पर पहुंचे, तो पूरी दुनिया की नजर इस मुलाकात पर टिक थी. बता दें दोनों देशों के बीच लंबे समय से व्यापार, टैरिफ और आर्थिक तनाव चल रहा था, इसलिए इस दौरे को अहम माना जा रहा था. हालांकि, ट्रंप की यात्रा खत्म होने के बाद कोई बड़ा आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ, जिससे कई लोगों ने इसे असफल दौरा माना. लेकिन अब चीन की तरफ से बयान आया है, जिसने बताया कि ये दौरा सफल रहा या नहीं?

चीन ने ट्रंप की यात्रा पर क्या कहा?

चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि 14 मई को बीजिंग में हुई बैठक में दोनों नेताओं के बीच आर्थिक और व्यापारिक मामलों पर विस्तार से चर्चा हुई. चीन ने इस बातचीत को दोनों देशों और पूरी दुनिया के लिए अच्छी खबर बताया है. चीन का कहना है कि दोनों देशों ने आपसी फायदे और संतुलित आर्थिक संबंधों को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई है.

ये भी पढ़ें: धरती पर मंडराया नया खतरा! चीन की नई खोज भस्म कर सकती है पूरी दुनिया, जानिए क्या कर रहा है ड्रैगन

व्यापार और टैरिफ पर बनी सहमति

चीन के मुताबिक, 13 मई को दोनों देशों के आर्थिक और व्यापारिक प्रतिनिधियों के बीच भी बात हुई थी. इसमें कई अहम मुद्दों पर सहमति बनी. दोनों देशों ने टैरिफ से जुड़े मुद्दों को सकारात्मक तरीके से सुलझाने और व्यापारिक तनाव कम करने पर जोर दिया. इसके अलावा, व्यापार और निवेश से जुड़े मामलों को सुलझाने के लिए ट्रेड काउंसिल और इन्वेस्टमेंट काउंसिल बनाने पर भी सहमति बनी है, ताकि भविष्य में विवादों को बातचीत से हल किया जा सके.

कृषि और विमान सौदों पर भी समझौता

बैठक में कृषि उत्पादों और बाजार पहुंच से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई. दोनों देशों ने कुछ कृषि उत्पादों पर गैर-टैरिफ बाधाओं को कम करने और बाजार तक पहुंच आसान बनाने पर सहमति जताई. इसके अलावा कुछ उत्पादों पर रेसिप्रोकल टैरिफ में छूट देने की बात भी तय हुई, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ सके. चीन ने अमेरिका से विमान खरीदने और विमान इंजनों व कलपुर्जों की सप्लाई सुनिश्चित करने को लेकर भी समझौता किया है.

दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा असर

चीन का कहना है कि अभी भी कई मुद्दों पर बातचीत जारी है और दोनों देश इन समझौतों को लागू करने की दिशा में काम करेंगे. विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक रिश्ते बेहतर होते हैं, तो इसका असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा. दोनों महाशक्तियों के बीच बढ़ती सहमति को दुनिया के लिए राहत भरी खबर माना जा रहा है.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.