कनाडा के बाद ट्रंप का भारतीयों के खिलाफ बड़ा एक्शन, सैकड़ों को निकाला देश से बाहर

World News in Hindi: डोनाल्ड ट्रंप और विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने संयुक्त राज्य अमेरिका में भारतीयों के अवैध प्रवास पर चिंता जताई है.

Published date india.com Published: February 4, 2025 8:25 AM IST
कनाडा के बाद ट्रंप का भारतीयों के खिलाफ बड़ा एक्शन, सैकड़ों को निकाला देश से बाहर
Image Source- Reuters

US News: कनाडा, चीन समेत कई देशों को टैरिफ का झटका देने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीयों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. एक अमेरिकी अधिकारी ने सोमवार को समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि एक अमेरिकी सैन्य विमान अवैध प्रवासियों को लेकर भारत के लिए रवाना हो गया है. उन्होंने बताया कि सी-17 विमान प्रवासियों को लेकर रवाना हुआ है.

ट्रंप प्रशासन ने अपने आव्रजन एजेंडे में सहायता के लिए अमेरिकी सेना की मदद मांगी है, जिसके तहत वह अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर अतिरिक्त सैनिक भेज रहा है. प्रवासियों को वापस भेजने के लिए सैन्य विमानों का इस्तेमाल कर रहा है और उन्हें रखने के लिए सैन्य अड्डे खोल रहा है.

ट्रंप के लौटने के बाद पहली बार निकाले भारतीय

निर्वासन उड़ानों में अवैध माने जाने वाले प्रवासियों को ग्वाटेमाला, पेरू और होंडुरास ले जाया गया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रंप प्रशासन की वापसी के बाद से भारत सबसे दूर का गंतव्य है, जहां उड़ानें जाएंगी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्हाइट हाउस में लौटने के बाद पहली बार अवैध भारतीयों को भारत भेजा जा रहा है.

पीएम मोदी से की थी चर्चा

ट्रंप और विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बातचीत के दौरान अमेरिका में भारतीयों के अवैध प्रवास को लेकर चिंता जताई थी. राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के साथ आव्रजन पर चर्चा की और कहा कि जब अवैध आप्रवासियों को वापस लेने की बात आएगी तो भारत वही करेगा जो सही होगा.

दोनों नेताओं में हुई ये बातचीत

व्हाइट हाउस ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच ‘सकारात्मक बातचीत’ हुई और उन्होंने इस बात पर चर्चा की कि दोनों देशों के बीच सहयोग को किस प्रकार ‘विस्तारित और गहरा’ किया जाए. रुबियो ने जयशंकर के समक्ष उस मुद्दे को उठाया जिसे विदेश विभाग ने “अनियमित आव्रजन” कहा है. भारत के विदेश मंत्री ने कहा था कि नई दिल्ली अमेरिका में अवैध आव्रजन का “दृढ़ता से विरोध” करती है.

जयशंकर ने कहा था, ‘इसमें कई अन्य अवैध गतिविधियां भी शामिल हो जाती हैं. यह वांछनीय नहीं है और यह प्रतिष्ठा के लिहाज से भी अच्छा नहीं है. अगर हमारे कोई नागरिक वैध तरीके से नहीं हैं और हमें यकीन है कि वे हमारे नागरिक हैं, तो हम उनके वैध तरीके से भारत लौटने के लिए तैयार हैं.’ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका ने अक्टूबर 2023 से सितंबर 2024 के बीच भारत से 1,100 से अधिक अवैध अप्रवासियों को निर्वासित किया.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.