अमेरिका समेत खाड़ी देशों ने हिजबुल्ला नेतृत्व पर लगाए प्रतिबंध

अमेरिका और छह खाड़ी देशों ने हिजबुल्ला नेतृत्व पर आज प्रतिबंधों की घोषणा की.

Published date india.com Updated: May 17, 2018 12:59 PM IST
अमेरिका समेत खाड़ी देशों ने हिजबुल्ला नेतृत्व पर लगाए प्रतिबंध

वाशिंगटन: अमेरिका और छह खाड़ी देशों ने हिजबुल्ला नेतृत्व पर आज प्रतिबंधों की घोषणा की. यह क्षेत्र में ईरान और उसके सहयोगियों पर आर्थिक दबाव बढ़ाने की अमेरिका की कवायद का हिस्सा है.

अमेरिका और सऊदी अरब के नेतृत्व वाले टेररिस्ट फाइनेंसिंग एंड टार्गेटिंग सेंटर (टीएफटीसी) ने कहा कि प्रतिबंध हिजबुल्ला की शूरा काउंसिल को निशाना बनाकर लगाए गए हैं. यह लेबनान की शक्तिशाली मिलिशया की निर्णय लेने वाली काउंसिल है. शिया संगठन हिजबुल्ला के महासचिव हसन नसरल्ला और उप महासचिव नईम कासिम और तीन अन्य शूरा काउंसिल सदस्यों पर प्रतिबंध लगा रखे हैं. इन सभी के नाम पर संपत्ति और वैश्विक वित्तीय नेटवर्कों पर प्रतिबंध लगाए गए हैं. इस बीच, टीएफटीसी के छह खाड़ी देश सऊदी अरब, बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर और संयुक्त अरब अमीरात ने हिजबुल्ला से संबद्व अन्य नौ लोगों और कंपनियों पर प्रतिबंधों की घोषणा की है. अमेरिका के वित्त विभाग ने पहले ही इन्हें काली सूची में डाल रखा है. यह दूसरी बार है जब वर्षों पुरानी टीएफटीसी संगठनों पर प्रतिबंधों की घोषणा करने के लिए एक साथ आई है. (इनपुट एजेंसी)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.