US Iran Peace Deal: ईरान में प्रदर्शन, अराघची के इस्तीफे की मांग
US-Iran Peace Deal: अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि रविवार तक एक डील पर साइन हो सकते हैं.
ईरान के कट्टरपंथी लोगों को डील पर संदेह है. (photo credit IANS, for representation only)
US-Iran Peace Deal: ईरान में अमेरिका के साथ शांति समझौते का विरोध हो रहा है. शनिवार को ईरान के कई शहरों में प्रदर्शनकारी इकट्ठा हुए और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची और संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबफ के इस्तीफे की मांग की. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि दोनों नेताओं ने वॉशिंगटन के साथ बातचीत के दौरान बहुत ज्यादा रियायतें दी हैं.
टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, रिपोर्ट्स के मुताबिक, अराघची के एक टेलीविज़न इंटरव्यू में प्रस्तावित समझौते पर चर्चा की थी. शुक्रवार को ईरानी सरकारी टेलीविज़न के साथ एक इंटरव्यू के दौरान, अराघची ने चल रही बातचीत का बचाव किया और प्रस्तावित समझौते के संभावित फायदों पर ज़ोर दिया. इसके तुरंत बाद दर्जनों प्रदर्शनकारी उत्तर-पूर्वी ईरानी शहर मशहद में विदेश मंत्रालय के ऑफिस के बाहर इकट्ठा हो गए.
शर्मनाक नारेबाजी
ओपेन सोर्स इंटेल की ओर से जारी वीडियो में काली चादर पहने और लाल-काले झंडे लिए महिलाएं विदेश मंत्री के खिलाफ नारे लगाती दिखीं. प्रदर्शन में बेईमान समझौता करने वाले अराघची की मौत हो, अराघची, शर्म करो, झुकना बंद करो और घुसपैठ करने वाले बेइज्जत अराघची की मौत हो जैसे शर्मनाक नारे लग रहे थे. तेहरान और ईरान के दूसरे हिस्सों में भी ऐसे ही प्रदर्शनों की खबर है.
इंटरनेशनल मीडिया की ओर से देखे गए फुटेज में प्रदर्शनकारी वाशिंगटन के साथ बातचीत में शामिल होने के लिए अराघची को दोषी ठहराते दिखे.
बड़ी बातें
- प्रस्तावित समझौते के विरोधियों का तर्क है कि यह डील ईरान के राष्ट्रीय हितों के लिए पर्याप्त सुरक्षा नहीं देती है
- ईरान के लोगों का मानना है कि यह व्यवस्था होर्मुज जलडमरूमध्य पर तेहरान के प्रभाव को कम कर सकती है
ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एस्माईल बघाई ने इशारा किया कि रविवार को एग्रीमेंट फाइनल होने की उम्मीद नहीं है. बघाई ने कहा, यह कल नहीं होगा," और साथ ही यह भी कहा कि "आने वाले दिनों में" भी एग्रीमेंट हो सकता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें