अमेरिका, ईरान के बीच परमाणु वार्ता शुरू

Updated Date:February 20, 2015 8:58 PM IST

ईरान और अमेरिका के प्रतिनिधियों ने तेहरान के विवादास्पद परमाणु कार्यक्रम पर द्धिपक्षीय बातचीत का दूसरा दौर शुक्रवार को यहां शुरू किया।

Advertising
Advertising

जेनेवा, 20 फरवरी | ईरान और अमेरिका के प्रतिनिधियों ने तेहरान के विवादास्पद परमाणु कार्यक्रम पर द्धिपक्षीय बातचीत का दूसरा दौर शुक्रवार को यहां शुरू किया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, जेनेवा स्थित अमेरिकी मिशन के एक राजनयिक ने कहा कि बातचीत शुक्रवार सुबह शुरू हुई। सूत्र ने कहा कि बंद कमरे में चल रही बातचीत के दौरान ईरान के परमाणु कार्यक्रम से संबंधित मुद्दे मेज पर होंगे। इसमें सेंट्रीफ्यूज और प्रतिबंधों के मुद्दे शामिल होंगे। यह भी पढ़ें--ईरान भारत में अधिक निवेश को उत्सुक : रूहानी

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी इरना के अनुसार, द्विपक्षीय बातचीत का नेतृत्व फिलहाल ईरान के उप विदेश मंत्री अब्बास अरकची और अमेरिकी उप विदेश मंत्री वेंडी शेरमन कर रहे हैं।  अरकची ने इसके पहले कहा कि ईरानी विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जारिफ और अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी रविवार और सोमवार को बातचीत में हिस्सा लेंगे। अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से जारी एक बयान में केरी की यात्रा की पुष्टि की गई है। बयान में कहा गया है कि केरी 22 फरवरी को जेनेवा जाएंगे और जारी परमाणु वार्ता के क्रम में ईरानी विदेश मंत्री जारिफ से मुलाकात करेंगे। यह भी पढ़ें-तेल मूल्य गिरावट से झेलने में ईरान सक्षम : हसन रूहानी

अमेरिकी मिशन से संबद्ध सूत्र ने कहा कि केरी सोमवार अपराह्न् जेनेवा से प्रस्थान कर जाएंगे।

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें