US-Iran Talks:ईरान ने अमेरिका के साथ दूसरे चरण की वार्ता में शामिल होने से मना कर दिया है. हालांकि, इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि एक अमेरिकी टीम ईरान को फिर से बातचीत में शामिल करने के लिए पाकिस्तान जाएगी. आइये समझते हैं कि अगर परिस्थितियां बनीं तो, ईरान और अमेरिका के बीच किन मुद्दों पर बातचीत हो सकती है.
ईरान की न्यूक्लियर डस्ट का क्या होगा
ईरान के पास लगभग 400 किलोग्राम 60 फीसदी संवर्धित यूरेनियम है, जिससे 10 से 15 परमाणु बम (90 फीसदी तक संवर्धित करने के बाद) बनाना संभव है. ट्रंप ने पिछले हफ्ते संकेत दिया कि ईरान अपने अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम के भंडार को अमेरिकाभेजने पर सहमत हो गया है. एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी ने तुरंत खारिज कर दिया और कहा कि यह मांग शुरू ही नहीं हो सकतीहै और न इस पर बातचीत होगी.
एक प्रस्ताव सामने आया है, उसके तहत तेहरान की ओर से अपना भंडार सौंपने के बदले में ईरान की संपत्तियों को जब्ती से मुक्त (unfreeze) करने की बात कही गई है. सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने प्रतिबंधों में बड़ी राहत और 20 अरब डॉलर से अधिक की संपत्तियों को जब्ती से मुक्त करने की मांग की है.
(photo credit AI , for representation only)
रूस ने भी इस समस्या को सुलझाने की कोशिश की है और कहा है कि ईरान संवर्धित यूरेनियमम को मॉस्को को भी सौंप सकता है.
Add India.com as a Preferred Source
यूरेनियम संवर्धन पर बैन
ईरान के संवर्धन कार्यक्रम रोकने की समय सीमा भी मुद्दा है. ट्रंप ने कहा था कि तेहरान यूरेनियम संवर्धन कार्यक्रम को अनिश्चित काल के लिए रोकने पर सहमत हो गया है. एक ईरानी अधिकारी ने इस दावे को खारिज कर दिया और कहा कि ईरान कभी भी यह स्वीकार नहीं करेगा” कि उनके देश पर अंतरराष्ट्रीय कानून से अलग कोई नियम लागू हो.
अमेरिकी अधिकारी के अनुसार, शांति वार्ता के पहले चरण में अमेरिकी वार्ताकारों ने ईरान के यूरेनियम संवर्धन को 20 साल तक रोकने का प्रस्ताव रखा था. ईरान ने इसके जवाब में पांच साल के निलंबन का प्रस्ताव रखा, जिसे अमेरिकाने खारिज कर दिया है.
होर्मुज को फिर से खोलना
ईरान ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह होर्मुज को फिर से खोलेगा. लेकिन यह राहत ज्यादा देर तक नहीं रही. ट्रंप ने कहा कि ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिका की नाकेबंदी तब तक जारी रहेगी, जब तक कोई समझौता नहीं हो जाता. इसके बाद में ईरान ने कहा कि वह शिपिंग पर फिर से पाबंदियां लगा रहा है. रविवार को अब तक, समुद्री यातायात के आंकड़ों से पता चला है कि किसी भी टैंकर ने इस जलडमरूमध्य को पार नहीं किया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.