
Tanuja Joshi
हल्द्वानी से दिल्ली के बड़े न्यूजरूम तक... तनुजा जोशी, उत्तराखंड के शांत और खूबसूरत शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखती हैं. देहरादून के ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी ... और पढ़ें
Pakistan Deligation in Iran: मिडिल ईस्ट की कूटनीति एक बार फिर तेज होती नजर आ रही है. पाकिस्तान का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ईरान के लिए रवाना हुआ है, जो अमेरिका का महत्वपूर्ण संदेश लेकर जा रहा है. इस कदम को क्षेत्रीय तनाव को कम करने और संवाद को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है.
सूत्रों के मुताबिक, ये प्रतिनिधिमंडल केवल संदेश देने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि दोनों देशों के बीच दूसरे दौर की बातचीत की जमीन भी तैयार कर सकता है. इससे पहले, बीते सप्ताह पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत हुई थी, लेकिन वह किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी.
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाएई ने भी इस बात की पुष्टि की है कि तेहरान एक पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करने के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि यह दौरा इस्लामाबाद में हुई चर्चाओं की अगली कड़ी हो सकता है. इससे साफ संकेत मिलता है कि दोनों पक्ष अभी भी संवाद के रास्ते को बंद नहीं करना चाहते.
हालांकि, बातचीत की राह इतनी आसान नहीं दिख रही है. बकाएई ने ये भी बताया कि बातचीत के दौरान अमेरिका की कुछ मांगें ऐसी थीं, जिन्हें ईरान ने ‘अव्यवहारिक और अवास्तविक’ माना. हालांकि, उन्होंने इन मांगों का खुलासा नहीं किया, लेकिन इससे यह जरूर साफ हो गया कि दोनों देशों के बीच मतभेद अभी भी गहरे हैं.
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस्लामाबाद बातचीत के बाद से ही पाकिस्तान के जरिए अमेरिका और ईरान के बीच संदेशों का आदान-प्रदान जारी है. पाकिस्तान इस पूरे घटनाक्रम में एक मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है, जो दोनों पक्षों को बातचीत की मेज पर बनाए रखने की कोशिश कर रहा है.
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह दूसरा दौर सफल होता है, तो यह न केवल अमेरिका और ईरान के रिश्तों में सुधार ला सकता है, बल्कि पूरे क्षेत्र में स्थिरता का माहौल भी बना सकता है. खासकर ऐसे समय में जब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और आसपास के इलाकों में तनाव बना हुआ है, यह पहल काफी अहम मानी जा रही है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.