US-Israel vs Iran War LIVE Updates: ईरान ने UAE पर फिर किए हमले, होर्मुज स्ट्रेट में जारी तनाव ने दुनिया की परेशानी बढ़ाई
Iran vs America War: ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य जहाजों की आवाजाही के लिए खुला है. सिवाय उन जहाजों के जो ईरान के दुश्मनों और उनके सहयोगियों के हैं.
Updated Date:March 15, 2026 10:11 PM IST
By Shivendra Rai Edited By Shivendra Rai
अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान युद्ध से जुड़ी हर LIVE अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहें...
LIVE UPDATES
इजरायली सेना के अनुसार, मिशिगन के टेम्पल इज़राइल सिनागॉग हमले का आरोपी अयमन ग़ज़ाली था। उसका भाई इब्राहिम ग़ज़ाली हिजबुल्लाह कमांडर था, जिसे हाल ही में इज़रायली वायुसेना ने मार गिराया.
https:/x.com/IranObserver0/status/2033121145935802690
इजरायली मीडिया के मुताबिक रविवार को ईरान की मिसाइल का एक टुकड़ा इजरायल में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास की रिहायशी इमारत पर गिरा. अभी नुकसान या किसी के घायल होने की पूरी जानकारी नहीं मिली है.
US-Israel-Iran War News Live Updates: ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद से US और इजरायल के हवाई हमलों में 425 महिलाओं और बच्चों की मौत हुई है. ये आंकड़े मिज़ान न्यूज़ एजेंसी ने जारी किए हैं. वहीं ईरान की रेड क्रिसेंट सोसाइटी के अनुसार, हमलों में मरने वालों की कुल संख्या 1,300 से ज़्यादा हो गई है.
US-Israel-Iran War News Live Updates: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सहयोगी देशों पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने के लिए संयुक्त प्रयास का दबाव बना रहे हैं. इस मामले पर दक्षिण कोरिया की प्रतिक्रिया आई है. दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा है कि हम इस मामले पर अमेरिका के साथ मिलकर काम करेंगे और पूरी तरह से समीक्षा करने के बाद ही कोई फैसला लेंगे.
US-Israel-Iran War News Live Updates: ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का पीछा जारी रखने का संकल्प लिया है. IRGC ने कहा है कि नेतन्याहू उनके निशाने पर बने रहेंगे.
Iran vs America War: ईरान ने इजरायल को सैन्य ठिकानों की जानकारी भेजने के आरोप में 20 लोगों को गिरफ्तार किया है. तस्नीम न्यूज़ एजेंसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी ईरान में इन लोगों को इजरायल के साथ सहयोग करने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
Iran vs America War: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि अमेरिका ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में दो जगहों से खर्ग द्वीप और अबू मूसा द्वीप पर हमले किए. उन्होंने इस कदम को खतरनाक बताया और कहा कि ईरान जवाब देगा लेकिन, UAE के आबादी वाले इलाकों को निशाना बनाने से बचने की कोशिश करेगा.
Iran vs America War: मध्य इजरायल में कई जगहों पर एयर रेड सायरन बजने का आवाजें आई हैं क्योंकि ईरान की तरफ से हुए मिसाइल हमले से कई इलाकों में ज़ोरदार धमाके हुए हैं. कुछ इलाकों में मलबा गिरने की भी खबरें आई हैं. जॉर्डन के अकाबा में भी खतरे के सायरन बजे हैं.
US-Israel-Iran War News Live Updates: इराक में विमान दुर्घटना में मारे गए 6 अमेरिकी सैनिकों की पहचान हो गई है. पश्चिमी इराक में KC-135 Stratotanker विमान दुर्घटना में मारे गए छह अमेरिकी सैनिकों की पहचान जॉन क्लिनर (33, अलबामा), एरियाना सैविनो (31, वाशिंगटन), एशले प्रुइट (34, केंटकी), सेथ कोवल (38, इंडियाना), कर्टिस एंगस्ट (30, ओहियो) और टायलर सिमन्स (28, ओहियो) के रूप में हुई है. इनमें से तीन सैनिक यूनाइटेड स्टेट्स एयर फ़ोर्स में थे जबकि, बाकी तीन यूनाइटेड स्टेट्स एयर नेशनल गार्ड के सदस्य थे.
US-Israel-Iran War News Live Updates: इजरायल ने ईरान के दो वरिष्ठ कमांडरों को मार गिराने का दावा किया है. इजरायल ने कहा है कि अब्दुल्ला जलाली-नसाब और अमीर शरियत जो कि "खतम अल-अनबिया" आपातकालीन कमान के वरिष्ठ खुफिया अधिकारी थे, उन्हें मार गिराया गया है.
US-Israel-Iran War News Live Updates: अमेरिकी हमलों के बाद ईरान ने कहा है कि खर्ग द्वीप से तेल का निर्यात बिना किसी रुकावट के जारी है.
US-Israel-Iran War News Live Updates: ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान के तेल, आर्थिक या ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर पर किसी भी हमले के जवाब में अमेरिकी कंपनियों से जुड़ी क्षेत्रीय सुविधाओं पर तत्काल जवाबी हमले किए जाएंगे. ईरान ने धमकी दी है कि अमेरिकी हितों से जुड़े सभी तेल, आर्थिक और ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर को नष्ट कर दिया जाएगा और उन्हें राख के ढेर में बदल दिया जाएगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Published Date:March 15, 2026 7:16 AM IST
Updated Date:March 15, 2026 10:11 PM IST