live

US-Israel vs Iran War: भारत को बड़ी राहत! 46 हजार टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा जहाज शिवालिक

Iran vs America War: युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ईरान के साथ बातचीत कर रहा है. हालांकि, ईरान के विदेश मंत्री ने इस बात से इनकार किया है कि अमेरिका के साथ कोई बातचीत चल रही है.

Published date india.com Updated: March 16, 2026 9:52 PM IST
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

US-Israel-Iran War News Updates: पश्चिम एशिया में छिड़ा युद्ध अब सत्रहवें दिन में प्रवेश कर गया है. अमेरिका-इजरायल गठबंधन जहां ईरान पर बमबारी और मिसाइल हमले कर रहे हैं, वहीं ईरान भी ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों से पलटवार कर रहा है.

इस बीच ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने दावा किया है कि अमेरिका और इजरायल कुछ स्थानों से पश्चिम एशिया में अरब देशों पर हमले कर रहे हैं. एक साक्षात्कार में सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि ईरान के हमले केवल अमेरिकी ठिकानों और हितों को निशाना बनाते हैं. यह उन हमलों के बदले में है, जो इन साइट्स से शुरू किए गए थे. अराघची ने कहा कि अमेरिका ने ईरान के शाहेद 136 ड्रोन के समान एक ड्रोन विकसित किया है जिसका नाम “लुकास” है. यह अरब देशों में लक्ष्यों को निशाना बनाने के लिए है.

युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ईरान के साथ बातचीत कर रहा है. उन्होंने यह भी माना कि तेहरान अभी किसी समझौते पर पहुँचने के लिए तैयार नहीं है. लेकिन, ईरान के विदेश मंत्री ने इस बात से इनकार किया है कि अमेरिका के साथ कोई बातचीत चल रही है.

ट्रंप ने ये भी कहा है कि अमेरिका दूसरे देशों से बात कर रहा है ताकि स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की सुरक्षा की जा सके. डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि हम दूसरे देशों से बात कर रहे हैं कि वे स्ट्रेट की सुरक्षा के लिए हमारे साथ मिलकर काम करें. ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के पास अब बहुत कम मारक क्षमता बची है और उनकी मिसाइलों की संख्या घट रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि हमने उन जगहों पर हमला करना शुरू कर दिया है जहां वे ड्रोन बनाते हैं.

अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान युद्ध से जुड़ी हर LIVE अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहें…

Live Updates

  • Mar 16, 2026 9:52 PM IST

    ईरान ने भारत के सामने एक शर्त रखी है. रॉयटर्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत ने फरवरी में तीन टैंकरों ( एस्फाल्ट स्टार, अल जाफजिया और स्टेलर रूबी) को जब्त किया था. जिन्हें रिहा करने की मांग अब ईरान कर रहा है.

  • Mar 16, 2026 7:12 PM IST
    एलपीजी संकट के बीच, भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. दरअसल, LPG गैस लेकर आने वाला भारतीय जहाज शिवालिक सुरक्षित तरीके से गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंच गया है. यह जहाज लगभग 46 हजार मीट्रिक टन एलपीजी लेकर आया है.
  • Mar 16, 2026 5:21 PM IST
    जंग के बीच LPG लेकर भारत पहुंचा पहला जहाज
    मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच भारतीय LPG कैरियर जहाज शिवालिक कतर से गैस लेकर भारत पहुंच गया है. यह जहाज सोमवार शाम 5 बजे गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा. शिवालिक जहाज पर करीब 46 हजार मीट्रिक टन LPG लदी है. इससे करीब 32.4 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों के बराबर बताई जा रही है.
  • Mar 16, 2026 4:59 PM IST
    कच्चे तेल की कीमत 106 डॉलर प्रति बैरल पहुंची
    सोमवार को दुनिया में तेल की कीमत तय करने वाले मानक ब्रेंट क्रूड का दाम करीब 106 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया. यह दिन के सबसे ऊंचे स्तर के आसपास बना रहा. इससे पहले शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड 103.14 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था, जो अगस्त 2022 के बाद सबसे ज्यादा है. पिछले हफ्ते इसकी कीमत में 11 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखने को मिली.
  • Mar 16, 2026 4:29 PM IST
    ईरान ने इजरायल पर दागी ‘सेजिल बैलिस्टिक मिसाइल’
    ईरान की इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा कि इजरायल के सैन्य और डिफेंस फैसिलिटी को निशाना बनाया गया है. यह सॉलिड फ्यूल वाली स्ट्रैटेजिक मिसाइल है, जो 2000-2500 किलोमीटर तक हमला कर सकती है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मिसाइल की पहुंच मिस्र, सूडान के कुछ हिस्सों, यूक्रेन के बड़े हिस्से, दक्षिणी रूस, पश्चिमी चीन, भारत और हिंद महासागर और भूमध्य सागर के बड़े क्षेत्रों तक हो सकती है.
  • Mar 16, 2026 3:16 PM IST

    US-Israel-Iran War News Live Updates: ईरान ने घोषणा की है कि USS जेराल्ड फोर्ड के नेतृत्व वाले अमेरिकी विमानवाहक पोत स्ट्राइक ग्रुप को सहायता देने वाली लॉजिस्टिक और सर्विस सुविधाओं को वैध सैन्य निशाना माना जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरानी अधिकारियों ने कहा कि लाल सागर में तैनात अमेरिकी विमानवाहक पोत ग्रुप को सेवाएं देने वाले सहायता केंद्रों को अब उस पोत के ऑपरेशनल नेटवर्क का हिस्सा माना जाएगा. इसलिए युद्ध की स्थिति में वे वैध निशाने होंगे.

  • Mar 16, 2026 1:36 PM IST

    US-Israel-Iran War News Live Updates: वॉयस ऑफ अमेरिका की फारसी-भाषा सेवा के अनुसार, अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने ईरान के चाबहार फ्री ट्रेड-इंडस्ट्रियल जोन के पास सैन्य ठिकानों पर हमला किया है.

  • Mar 16, 2026 1:02 PM IST

    US-Israel-Iran War News Live Updates: ईरान की फ़ार्स न्यूज़ एजेंसी ने बताया है कि आज सुबह शाहिद खोमेनी बॉयज स्कूल पर अमेरिका और इज़रायल ने हमला किया. अल-जजीरा के अनुसार, स्कूल के आस-पास के कई घरों को नुकसान पहुंचा है.

  • Mar 16, 2026 11:14 AM IST

    US-Israel-Iran War News Live Updates: UAE के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम इस समय ईरान की तरफ से आ रही मिसाइलों और ड्रोन के खतरों का जवाब दे रहे हैं. दूसरी तरफ अल-जज़ीरा के अनुसार, अब तक भारी बमबारी के कारण ईरान में 30 लाख से ज्यादा लोग अपने घरों से विस्थापित हो चुके हैं.

  • Mar 16, 2026 10:14 AM IST

    US-Israel-Iran War News Live Updates: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अधिकारियों ने 35 लोगों को गिरफ़्तार किया है जिसमें 19 भारतीय शामिल हैं. इन लोगों पर सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो क्लिप पोस्ट करने का आरोप है जिनमें कथित तौर पर गुमराह करने वाला कंटेंट था. ये वीडियो क्लिप उस समय पोस्ट किए गए थे ईरान-अमेरिका में जारी युद्ध के कारण हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.