US-Israel vs Iran War LIVE Updates: 24 घंटों के भीतर चुना जाएगा ईरान का नया ‘सुप्रीम लीडर’, इजरायल ने दी धमकी
US-Israel vs Iran War LIVE Updates: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने कहा है कि अब पड़ोसी देशों पर हमले नहीं किए जाएंगे, जब तक कि उन देशों की जमीन से ईरान पर कोई हमला न किया जाए.
व्हाइट हाउस के मुताबिक इस अभियान का एक बड़ा उद्देश्य ईरान की उन बैलिस्टिक मिसाइलों के खतरे को खत्म करना भी है जो क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैनिकों और सैन्य ठिकानों के लिए खतरा बन सकती थीं.
Follow updates here:
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ कार्रवाई में अमेरिका अच्छा काम कर रहा है. उन्होंने दावा किया कि हमलों के बाद ईरान की संचार व्यवस्था प्रभावित हुई है. वहीं ईरान ने आरोप लगाया कि अमेरिका ने पानी संयंत्र पर हमला किया.
US-Israel vs Iran War LIVE Updates: डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ईरान कमजोर हो गया है और अब अपने पड़ोसी देशों से माफी मांग रहा है. उन्होंने कहा कि अमेरिका और इजरायल के दबाव की वजह से ईरान पीछे हट रहा है.
US-Israel vs Iran War LIVE Updates: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के एक करीबी सहयोगी ने कहा कि राष्ट्रपति का संदेश बिल्कुल साफ है. उन्होंने कहा कि अगर क्षेत्र के देश अमेरिका के ईरान पर हमले में सहयोग नहीं करते हैं, तो ईरान भी उन देशों पर हमला नहीं करेगा. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ईरान कभी भी दबाव के आगे नहीं झुकेगा. अगर इलाके में मौजूद अमेरिकी ठिकानों से ईरान पर कोई हमला होता है, तो ईरानी सेना उसका कड़ा जवाब देगी.
US-Israel vs Iran War LIVE Updates: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने कहा है कि उनका देश अब पड़ोसी देशों पर हमला नहीं करेगा. इस दौरान उन्होंने आसपास के देशों से माफी भी मांगी. साथ ही उन्होंने एक शर्त भी रखी. उन्होंने कहा कि अगर किसी अरब देश की जमीन से ईरान पर हमला नहीं किया जाता, तो ईरान भी उन देशों पर कोई हमला नहीं करेगा.
US-Israel vs Iran War LIVE Updates: दुनिया का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट, दुबई एयरपोर्ट पर कुछ हद तक ऑपरेशन फिर से शुरू किया गया है. यात्रियों को सलाह दी गई है कि जब तक उनकी फ्लाइट्स कन्फर्म न हो जाएं, वे यात्रा न करें. ईरान के हमलों के कारण हवाई अड्डे को बंद करना पड़ा था.
US-Israel vs Iran War LIVE Updates: ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने दावा किया है कि उसने फारस की खाड़ी में एक तेल टैंकर को ड्रोन से निशाना बनाया है.
US-Israel vs Iran War LIVE Updates: ईरान ने कहा है कि वह पड़ोसी देशों पर हमले बंद करेगा. ईरान की जनता को राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने संबोधित किया है. संबोधन में ईरान के राष्ट्रपति ने पड़ोसी देशों से माफी भी मांगी है.
US-Israel vs Iran War LIVE Updates: इजरायल ने कहा है कि उसके 80 फाइटर जेट ने तेहरान और सेंट्रल ईरान में मिलिट्री ठिकानों पर हमला किया है. बयान के मुताबिक, इजरायली एयर फोर्स ने ऑपरेशन के दौरान ईरानी मिलिट्री इंफ्रास्ट्रक्चर, मिसाइल लॉन्चर और दूसरी जगहों को निशाना बनाया.
US-Israel vs Iran War LIVE Updates: ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने अमेरिका को धमकी देते हुए कहा है कि वह US आर्मी के होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों को एस्कॉर्ट करने का 'इंतजार' कर रहे हैं. रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के प्रवक्ता अली मोहम्मद नैनी ने कहा कि कोई भी फैसला लेने से पहले अमेरिकी 1987 में सुपरटैंकर ब्रिजटन में लगी आग और हाल ही में निशाना बनाए गए तेल टैंकरों को याद रखें.
US-Israel vs Iran War LIVE Updates: समाचार एजेंसी IANS ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में अमेरिकी सैनिक भेजने के विचार पर गंभीर रुचि दिखाई है. रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने इस विषय पर अपने सहयोगियों और रिपब्लिकन नेताओं के साथ चर्चा की है. रिपोर्ट में कहा गया है कि यह योजना किसी बड़े पैमाने पर आक्रमण की नहीं है बल्कि विशेष रणनीतिक मिशनों के लिए सीमित संख्या में सैनिकों को तैनात करने पर केंद्रित है.
US-Israel vs Iran War LIVE Updates: अमेरिका ने कहा है कि ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के तहत अब तक ईरान में 3,000 से ज्यादा लक्ष्यों पर हमला किया गया है. US सेंट्रल कमांड ने मिलिट्री कैंपेन में बड़ी तेजी लाने का भी ऐलान किया है. इस बीच प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बिना शर्त सरेंडर के अलावा कोई डील नहीं होगी.
US-Israel vs Iran War LIVE Updates: ईराक के इरबिल में ईरान ने एक होटल पर ड्रोन से हमला किया है. ड्रोन अटैक के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी फैल गई. इस बीच बहरीन में भी खतरे के सायरन बज रहे हैं.
US-Israel vs Iran War LIVE Updates: US ट्रेजरी सेक्रेटरी बेसेंट ने आज रात ईरान को सबसे बड़े बॉम्बिंग कैंपेन’ की चेतावनी दी है. बेसेंट ने कहा है कि ईरान अब दो फ्रंट पर दबाव का सामना कर रहा है. उन्होंने चेतावनी दी कि अब ईरान को एक बड़े मिलिट्री ऑपरेशन का सामना करना पड़ेगा. बेसेंट ने धमकी देते हुए कहा है कि हम ईरानी मिसाइल लॉन्चर, मिसाइल बनाने वाली फैक्ट्रियों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाएंगे.
US-Israel vs Iran War LIVE Updates: ईरान ने इजरायल और सऊदी अरब पर नए सिरे से हमले किए हैं. तेल अवीव मेट्रोपॉलिटन एरिया समेत पूरे दक्षिणी और सेंट्रल इजरायल को निशाना बनाया गया है. हालांकि अधिकारियों ने कन्फर्म किया है कि मिसाइल हमले के बाद किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है. ईरान ने सऊदी अरब के रियाद में मौजूद प्रिंस सुल्तान एयर बेस की तरफ भी बैलिस्टिक मिसाइल दागी जिसे रोककर नष्ट कर दिया गया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें